पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा: इस्लामाबाद अस्पताल में आग, 15 नवजातों ने गंवाई जान

इस्लामाबाद  पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के एक वॉर्ड में लगी, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. हादसे का सबसे दिल दहलाने वाला पहलू ये रहा कि आग जिस जगह पर लगी, वहां पर 15 नवजात बच्चे भी मौजूद थे, जिनकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई।  PIMS राजधानी इस्लामाबाद का सबसे बड़ा और प्रमुख सरकारी अस्पताल माना जाता है. यहां बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज होता है और अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इस्लामाबाद 

पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के एक वॉर्ड में लगी, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. हादसे का सबसे दिल दहलाने वाला पहलू ये रहा कि आग जिस जगह पर लगी, वहां पर 15 नवजात बच्चे भी मौजूद थे, जिनकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। 

PIMS राजधानी इस्लामाबाद का सबसे बड़ा और प्रमुख सरकारी अस्पताल माना जाता है. यहां बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज होता है और अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने डॉन अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 नवजात बच्चे भर्ती थे. घटना के कारणों और आग से हुए कुल नुकसान की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना ने अस्पतालों में आग से बचाव और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

कैसे लगी थी आग?
बताया जा रहा है कि एसी यूनिट में लगे ऑक्सीजन कंप्रेसर के फटने के बाद आग भड़की. हालांकि हादसे की असली वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अस्पताल में आग लगने के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियों और चार एंबुलेंस को मौके पर लगाया गया. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझने के बाद भी दमकलकर्मियों ने काफी देर तक प्रभावित हिस्से में पानी डालकर कूलिंग का काम किया, ताकि दोबारा आग न भड़के। 

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आग सुबह करीब 6:45 बजे नर्सरी में लगी और यहां मौजूद नवजात बच्चों को समय रहते निकाला नहीं जा सका. हादसे की पूरी जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की है. अतिरिक्त उपायुक्त को समिति का प्रमुख बनाया गया है. समिति आग लगने के कारणों के साथ-साथ यह भी जांच करेगी कि आपात स्थिति में अस्पताल और बचाव दल की प्रतिक्रिया कैसी रही। 

2