राजस्थान के झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन करंट की चपेट में आए 8 मजदूर

झुंझुनूं  राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने आठ परिवारों की खुशियां छीन लीं. कदम कुंड की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. एक साथ

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

झुंझुनूं
 राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने आठ परिवारों की खुशियां छीन लीं. कदम कुंड की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. एक साथ इतने मजदूरों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

बताया जा रहा है कि छापोली गांव में कदम कुंड की तरफ सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा था. इस काम में रोड़ी मिलाने वाली मशीन लगाई गई थी. मजदूर सड़क निर्माण से जुड़े काम में जुटे हुए थे. इसी दौरान मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. हाईटेंशन लाइन से करंट मशीन में उतर गया. मशीन के संपर्क में आने से मजदूरों को बिजली का तेज झटका लगा. देखते ही देखते काम की जगह हादसे में बदल गई. किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आठ मजदूरों की जान चली गई। 

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे. बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. आठ मजदूरों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. जिन परिवारों के सदस्य इस हादसे का शिकार हुए हैं, उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। 

हाईटेंशन लाइन के पास काम, सुरक्षा इंतजामों पर सवालनिर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के इतने करीब मशीन के पहुंचने से सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और निर्माण स्थल पर बिजली लाइन को लेकर क्या सावधानियां बरती गई थीं, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है. प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

2