पटना में गणतंत्र दिवस पर कल गांधी मैदान इलाके का बदलेगा ट्रैफिक

पटना. गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य राजकीय समारोह के दौरान सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक फ्रेजर रोड व गांधी मैदान के आसपास के कई मार्गों पर सामान्य व व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे। डीएम व एसएसपी की संयुक्त बैठक के बाद एसपी ट्रैफिक ने कई अन्य मार्गों के रूट में बदलाव किया है। हालांकि, एंबुलेंस व अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा। महिलाओं व विद्यार्थियों के लिए अलग प्रवेश द्वार व दीर्घाएं हैं। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की पार्किंग उद्योग भवन के सामने सड़क किनारे की गई है।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना.

गांधी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य राजकीय समारोह के दौरान सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक फ्रेजर रोड व गांधी मैदान के आसपास के कई मार्गों पर सामान्य व व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे।

डीएम व एसएसपी की संयुक्त बैठक के बाद एसपी ट्रैफिक ने कई अन्य मार्गों के रूट में बदलाव किया है। हालांकि, एंबुलेंस व अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा। महिलाओं व विद्यार्थियों के लिए अलग प्रवेश द्वार व दीर्घाएं हैं। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की पार्किंग उद्योग भवन के सामने सड़क किनारे की गई है।

मुख्य मार्ग और आरक्षित रूट
डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) तक का मार्ग केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व विशेष अतिथियों के काफिले के लिए आरक्षित रहेगा। डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश वर्जित रहेगा। कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक (बुद्ध मार्ग में) पूर्व की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। सामान्य व कार्मशियल वाहन वोल्टास मोड़ से विद्यापति मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा तक जा सकते हैं। छज्जूबाग (एसडीओ आवास) से जेपी गोलंबर की ओर व बुद्ध मार्ग में छज्जूबाग मोड़ से एसडीओ आवास की तरफ परिचालन बंद रहेगा। जेपी गंगा पथ (कमिश्नर कार्यालय के सामने) से सिर्फ पासधारक वाहन एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और गांधी मैदान की ओर जा सकेंगे।

वाहनों का रूट डायवर्जन –

  1. फ्रेजर रोड से आने वाले निजी वाहन डाकबंगला चौक से पूर्व मुड़कर भट्टाचार्य चौक-पीरमुहानी-नाला रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  2. गलती से कोई वाहन एग्जीबिशन रोड (ब्रज किशोर पथ) में चला जाए तो उसे बिग बाजार के पास से वापस भट्टाचार्या चौक की ओर भेजा जाएगा।
  3. इंजीनियरिंग कालेज से गांधी मैदान चौराहा वाली नगर बस सेवा 26 जनवरी को मछुआटोली, दरियापुर तिराहा, नाला रोड, पीरमुहानी, पटना जंक्शन तक जाएंगे व इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
  4. वहीं, आटो, ई-रिक्शा पटना जंक्शन, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य चौक, एग्जीबिशन रोड (बिग बाजार तक), वापस भट्टाचार्य मोड़, सीडीए बिल्डिंग, गोरियाटोली से पटना जंक्शन आएंगे।
  5. पटना सिटी की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन, मुसल्लहपुर हाट, बारी पथ, खजांची रोड (दक्षिण) और यहीं से वापस लौटेंगे।

Leave a Comment

2