Toxic Movie Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन ज्यादातर फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा। मौजूदा फिल्मों में जहां ‘टॉक्सिक’ की कमाई लगातार कमजोर होती जा रही है, वहीं ‘इरुमुडी’ और ‘आवारापन 2’ भी वीकडेज में संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, रिलीज के 27 दिन बाद भी ‘हनुमान अंश’ ने जिस तरह कमाई की है, उसने ट्रेड को हैरान कर दिया है। इसके अलावा ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई भी तीसरे हफ्ते में काफी धीमी पड़ गई है। आइए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।
Ariana Grande का लंदन शो में नया लुक, हाई हील्स से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट
‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में भले ही अच्छी शुरुआत की हो, लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वीकडेज शुरू होते ही फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया था और बुधवार को इसने अब तक का सबसे कम कारोबार दर्ज किया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के आठवें दिन करीब 3.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में आठ दिनों की कुल नेट कमाई 233.38 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर करीब 278.69 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘इरुमुडी’ भी दूसरे हफ्ते में हुई धीमी
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है, लेकिन दूसरे सप्ताह में इसकी रफ्तार कम होती नजर आ रही है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को लगभग 4.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 146.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसका कुल ग्रॉस कारोबार करीब 169.80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
‘आवारापन 2’ की कमाई लाखों में सिमटी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने अपने सफर में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कमाई हासिल की है। हालांकि तीसरे सप्ताह में पहुंचने के बाद फिल्म की रफ्तार काफी कमजोर हो गई है और अब इसका दैनिक कलेक्शन करोड़ों के बजाय लाखों में सिमट चुका है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को फिल्म ने करीब 45 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में 20 दिनों की कुल नेट कमाई 149.35 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 178.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी तीसरे हफ्ते में धीमी
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ के कारोबार पर भी तीसरे सप्ताह का असर साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म की दैनिक कमाई अब काफी कम हो गई है।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 59 लाख रुपये की नेट कमाई की। इसके बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 118.09 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 136.74 करोड़ रुपये बताया गया है।
27वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा
इन सभी फिल्मों के बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन ‘हनुमान अंश’ का रहा। रिलीज के चौथे सप्ताह में पहुंच चुकी यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को करीब 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ की भारत में 27 दिनों की कुल नेट कमाई 61.38 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 72.32 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
Hanuman Ansh Box Office: ‘ये फिल्म नहीं सत्संग है’… कंगना ने की हनुमान










