Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, ‘जना नायकन’ को छोड़ा पीछे

'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ने मचाई सनसनी, 'जना नायकन' का रिकॉर्ड टूटा, अब यश की फिल्म के सामने 'धुरंधर 2' का बड़ा आंकड़ा, रिलीज से पहले ही बन सकता है नया रिकॉर्ड, लेकिन क्या आखिरी दो दिनों में बदलेगा पूरा बॉक्स ऑफिस गेम?

यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 24, 2026

Toxic Advance Booking: यश की बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखा रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और महंगी टिकटें भी तेजी से बिक रही हैं।

प्री-रिलीज टिकट बिक्री के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। रिलीज में अभी दो दिन बाकी होने के बावजूद फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार रकम जुटा ली है।

Awarapan 2 Day 10: दूसरे संडे भी नहीं थमी आवारापन 2 की रफ्तार,

24 करोड़ से ज्यादा की प्री सेल

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ के लिए देशभर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1 लाख 41 हजार 7 शोज के लिए अब तक 6 लाख 34 हजार 433 टिकट बिक चुके हैं। सोमवार सुबह 10 बजे तक फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों की कमाई को मिलाकर करीब 24.11 करोड़ रुपये का प्री-सेल कलेक्शन दर्ज किया। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर फिल्म की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई लगभग 32.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। चूंकि रिलीज से पहले अभी दो दिन का समय बाकी है, इसलिए माना जा रहा है कि अंतिम आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा क्रेज

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा योगदान कर्नाटक से मिला है। यहां फिल्म ने अब तक लगभग 15.51 करोड़ रुपये की प्री सेल दर्ज की है। इसके बाद महाराष्ट्र 2.99 करोड़ रुपये, दिल्ली 2.09 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश 1.62 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल 1.60 करोड़ रुपये के साथ आगे हैं।वहीं सिक्किम में फिल्म की एडवांस बुकिंग फिलहाल सबसे कम रही है, जहां करीब 800 रुपये की प्री टिकट बिक्री दर्ज की गई है।

‘जना नायकन’ को पीछे छोड़ा

रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ कई बड़ी फिल्मों की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’, ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’, ‘द राजा साब’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों के प्री-सेल आंकड़ों को पार कर लिया है। अब ‘टॉक्सिक’ ने थलपति विजय की ‘जना नायकन’ को भी पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

क्या ‘धुरंधर 2’ को देगी मात?

अब ‘टॉक्सिक’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड है। ‘धुरंधर 2’ ने करीब 53 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के साथ साल में सबसे ऊपर जगह बनाई है। ‘टॉक्सिक’ की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए रिलीज से पहले इसके इस आंकड़े के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर फिल्म इसी तेजी से टिकट बेचती रही, तो वह ‘धुरंधर 2’ को पछाड़कर 2026 की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्म बन सकती है।

2026 की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 53 करोड़ रुपये
  2. टॉक्सिक – 24.11 करोड़ रुपये से अधिक
  3. जना नायकन – 22.26 करोड़ रुपये
  4. पेद्दी – 20.66 करोड़ रुपये
  5. द राजा साब – 15.31 करोड़ रुपये
  6. मना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 14 करोड़ रुपये से अधिक
  7. बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़ रुपये
  8. उस्ताद भगत सिंह – 10.49 करोड़ रुपये

स्टारकास्ट और रिलीज

‘टॉक्सिक’ का लेखन यश और गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण के. वेंकट नारायण की केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। ओणम के मौके पर रिलीज हो रही यह फिल्म 26 अगस्त से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

Miss Universe India 2026: केरल की बेटी कैजिया लिज मैजो ने मारी बाजी, बनीं