Awarapan 2 Day 10: दूसरे संडे भी नहीं थमी आवारापन 2 की रफ्तार, अक्षय की 5 फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार की पांच फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने के बाद अब सवाल है कि क्या आवारापन 2 जल्द एक और बड़ा मुकाम हासिल करेगी?

दूसरे संडे भी नहीं थमी आवारापन 2 की रफ्तार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 24, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Awarapan 2 Day 10: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे वीकेंड के मौके पर रिलीज हुई नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी इसकी लोकप्रियता की कहानी बयां कर रही है।

फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में शानदार कारोबार करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनाए रखी है। इतना ही नहीं, यह पहले ही इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Awarapan 2 Box office Collection: आवारापन 2 की धुआंधार कमाई, कॉकटेल

दूसरे रविवार को भी कमाई ने पकड़ी रफ्तार

‘आवारापन 2’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म ने शुरुआती आठ दिनों में भारत में 119.25 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया था। वहीं, इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 169.51 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी। दूसरे शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने भारत में 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म ने लगभग 43 फीसदी की छलांग लगाते हुए 8.25 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया।

अब सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, रिलीज के दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने करीब 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 10 दिनों में बढ़कर 136.25 करोड़ रुपये हो गया है।

टॉप 100 हिंदी फिल्मों में बनाई जगह

‘आवारापन 2’ की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 100 हिंदी फिल्मों की सूची में भी शामिल हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘रुस्तम’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘राउडी राठौर’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

इसके अलावा ‘आवारापन 2’ ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘स्त्री’ और ‘सिकंदर’ जैसी फिल्मों के कलेक्शन को भी पार कर लिया है। इस उपलब्धि ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस की रेस में एक खास मुकाम दिला दिया है।

2007 की फिल्म का सीक्वल बना बड़ी सफलता

‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। दिलचस्प बात यह है कि पहली फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी। हालांकि समय के साथ दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और फिल्म को एक कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया। अब करीब दो दशक बाद इसके सीक्वल का बॉक्स ऑफिस पर इस तरह सफल होना निर्माताओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। किसी ऐसी फिल्म की फ्रेंचाइजी का सफल होना, जिसकी पहली किस्त शुरुआत में फ्लॉप रही हो, बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलता है।

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

इमरान हाशमी के साथ ये सितारे भी अहम भूमिका में

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गाब्बी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। रोमांस, एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। फिलहाल फिल्म की कमाई दूसरे सप्ताह में भी मजबूत बनी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है और इसकी अंतिम कमाई कहां तक पहुंचती है।