Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि की अष्टमी पर बन रहा बड़ा योग! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

26 मार्च 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। करियर में नई अपॉर्चुनिटी, वित्तीय लाभ और रिश्तों में सुधार के योग बन रहे हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 25, 2026

Aaj Ka Rashifal: 26 मार्च 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। करियर में नए अवसर मिलने के संकेत हैं, जिससे प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक रूप से भी कई लोगों को लाभ मिल सकता है, खासकर रुका हुआ धन वापस मिलने या नए स्रोत बनने की संभावना है। पढ़ें गुरुवार का दैनिक राशिफल।

Chaitra Navratri 2026: 2.4 लाख भक्तों ने टेका मत्था, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी चिंता और राहत दोनों का संकेत देता है। खर्चों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन किसी रुके हुए धन के प्राप्त होने से राहत भी मिलेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना आज विशेष रूप से आवश्यक होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

उपाय मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाएं

वृषभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से काम समय पर पूरे होंगे। परिवार और भाइयों का सहयोग आपके लिए सहारा बनेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की संभावना है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

उपाय फलों का दान करें

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे और आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। निवेश के मामलों में भी लाभ के योग हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय भूखे को भोजन कराएं

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नई खुशखबरी मिलने की संभावना है। वाहन खरीदने या कानूनी कार्य पूरे करने के योग हैं। माता का आशीर्वाद मिलेगा, हालांकि निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा रह सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

उपाय गौशाला में धन का दान करें

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

सिंह राशि वालों के लिए साझेदारी में कार्य करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी डील या व्यापारिक अवसर से लाभ होने की संभावना है, लेकिन भरोसा सोच-समझकर करना चाहिए। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

उपाय तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं

कन्या राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। ऑनलाइन काम करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि के अवसर मौजूद हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी बदलने की कोशिश सफल हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय मंदिर में घी का दान करें

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

तुला राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और व्यापार में अच्छी डील होने की संभावना है। परिवार की उलझनें सुलझेंगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव होगा। अचानक कई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी, लेकिन जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना आवश्यक है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

उपाय कन्याओं को खीर खिलाएं

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

धनु राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और नई योजनाओं की शुरुआत के योग हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

उपाय जरूरतमंदों की मदद करें

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और नए अवसर सामने आएंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

उपाय विष्णु जी की पूजा करें

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कुंभ राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यापार में यात्रा के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, विशेष रूप से खान-पान में सतर्कता बरतें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 8

उपाय मंदिर में दीपक जलाएं

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मीन राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में रिश्ते सुधरेंगे। भविष्य के लिए बचत और निवेश पर ध्यान देना लाभकारी होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

उपाय सूर्यदेव को जल अर्पित करें

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि अष्टमी पर बन रहे हैं 3 विशेष संयोग, इस समय में कन्या खिलाने से चमकेगी किस्मत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।