पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू, ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

जालंधर  ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौकों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकाबंदी क चेकिंग अभियान शुरू किया है। बस अड्डो और धार्मिक स्थानों पर अलर्ट पुलिस शहर के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की जांच कर रही है। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर
 ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौकों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकाबंदी क चेकिंग अभियान शुरू किया है।

बस अड्डो और धार्मिक स्थानों पर अलर्ट
पुलिस शहर के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की जांच कर रही है। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है, जबकि पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

2