रोमांच का महाकुंभ इंदौर में — 31 जनवरी से उड़ान भरेगा टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्ट

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब का संयुक्त आयोजन सिर्फ 2,999 रुपये में ले सकेंगे टैंडम पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव www.mpfc.in और इंस्टाग्राम पेज mpflyingclub से होगी बुकिंग भोपाल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में एक नया और रोमांचक अध्याय जुड़ने जा रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए इंदौर में पहली बार टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को शहर के मनोरम और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कोरबन हिल्स में किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगा। सचिव

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब का संयुक्त आयोजन
सिर्फ 2,999 रुपये में ले सकेंगे टैंडम पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव
www.mpfc.in और इंस्टाग्राम पेज mpflyingclub से होगी बुकिंग

भोपाल
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल से प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में एक नया और रोमांचक अध्याय जुड़ने जा रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए इंदौर में पहली बार टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को शहर के मनोरम और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कोरबन हिल्स में किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगा।

सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैया राजा टी. ने बताया कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, भौगोलिक विविधता और रोमांचक पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध राज्य है। टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसे आयोजन प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संयुक्त संचालक (एडवेंचर टूरिज्म) डॉ. एस. के. श्रीवास्तव ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान शुरुआती एवं अनुभवी प्रतिभागियों के लिए विशेष पैराग्लाइडिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कैप्टन मंधार महाजन (चीफ इंस्ट्रक्टर) ने बताया कि सभी उड़ानें प्रमाणित प्रशिक्षकों की निगरानी में कराई जाएंगी तथा अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

निदेशक, मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब श्री नीरज मुजूमदार ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लिए स्लॉट सीमित हैं। इच्छुक प्रतिभागी मात्र 2,999 रुपये में टैंडम पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए www.mpfc.in अथवा इंस्टाग्राम आईडी mpflyingclub पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Comment

2