अग्निकांड का मंजर: बंगाल के दो गोदामों में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोलकाता पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां के नजीराबाद इलाके में सोमवार तड़के दो गोदामों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कम से कम 13 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने या लापता होने की खबर है. पुलिस और प्रशासन को आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा 16 तक पहुंच सकता है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं प्रशासन मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहा है.

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां के नजीराबाद इलाके में सोमवार तड़के दो गोदामों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कम से कम 13 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने या लापता होने की खबर है. पुलिस और प्रशासन को आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा 16 तक पहुंच सकता है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं प्रशासन मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहा है.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सोमवार तड़के दो गोदामों में भीषण आग लगने से 16 लोगों की मौत की आशंका है. अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 13 अन्य लापता हैं.

स्थानीय निवासी आलोक नस्कर ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उनके दामाद पंकज हलदर ने तड़के फोन कर जानकारी दी थी कि वे और उनके तीन साथी गोदाम के भीतर फंसे हुए हैं. वे दीवार तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसके बाद से उनका फोन बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो सका.

24 घंटे बीत चुके हैं. रात के बाद सुबह हो गई है. इस बीच कई जले हुए शव और कंकाल बरामद किए गए हैं. लेकिन आग अभी बुझी नहीं है. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आग सोमवार सुबह लगभग 3 बजे एक गोदाम में लगी. देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के दूसरे गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया.

Leave a Comment

2