पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार

मंदसौर  सुरजनी के हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि भय्यू लाला की गोली मारकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी रुखसाना ही है। पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपित हैं जिन्होंने साक्ष्य मिटाने में रुखसाना की मदद की बात स्वीकारी है। हत्या में उपयोग की गई पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। रुखसाना अभी भी फरार है। एसआईटी ने किया हत्याकांड का राजफाश एसआईटी टीम द्वारा भय्यू लाला उर्फ वाहिद खान की हत्या का राजफाश कर दिया गया है। मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुरजनी के

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मंदसौर

 सुरजनी के हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि भय्यू लाला की गोली मारकर हत्या करने वाली उसकी पत्नी रुखसाना ही है। पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपित हैं जिन्होंने साक्ष्य मिटाने में रुखसाना की मदद की बात स्वीकारी है। हत्या में उपयोग की गई पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। रुखसाना अभी भी फरार है।
एसआईटी ने किया हत्याकांड का राजफाश

एसआईटी टीम द्वारा भय्यू लाला उर्फ वाहिद खान की हत्या का राजफाश कर दिया गया है। मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुरजनी के भय्यू लाला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने नौवें दिन सुलझा दी। हत्या उसकी ही पत्नी रुखसाना ने ही की थी जो अभी फरार है।

साजिश के तहत सुनाई गई थी दम घुटने की कहानी

एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि 18 फरवरी को याकूब पुत्र बाबर खान निवासी सुरजनी ने सूचना दी थी कि पुलिस के डर से 42 वर्षीय वाहिद उर्फ भय्यू लाला पुत्र बाबर खान पलंग पेटी में छुपा था, दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

भय्यू लाला के शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ कि भय्यू लाला की मौत गोली लगने से हुई थी। मामले की जांच गरोठ एएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की। टीम द्वारा घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर मौके पर उपस्थित संदेहियों से पूछताछ की गई।

साक्ष्य छुपाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

संदेहियों ने अपना जुर्म स्वीकार करने के बाद बताया कि भय्यू लाला की हत्या उसकी पत्नी रुखसाना ने की है। रुखसाना का सहयोग करते हुए सलमान खान पुत्र जमाल खान पठान निवासी सुवासरा हाल मुकाम सुरजनी व बबलू खान पिता अब्दुल गनी पठान निवासी सुरजनी ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर साक्ष्य छुपाए हैं।

पुलिस ने सलमान व बबलू की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई पिस्टल जब्त कर ली है। अभी सलमान खान एवं बबलू खान को गिरफ्तार किया है। इनको न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में फरार रुखसाना की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

2