रामगढ़ में सांसद ने NHAI अधिकारियों को ‘एक झांप मारेंगे’ की दी धमकी

रामगढ़. रामगढ़ के कुल्ही चौक के पास उस वक्त माहौल गरमा गया, जब सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एनएचएआई के अधिकारियों पर भड़क गए। पूछा-ये किसका रोड है, आपको पता भी है? बिना रोड ट्रांसफर हुए सड़क को कैसे ब्लॉक किया जा रहा है? एनएचएआई के अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। तब गुस्साए सांसद बोले- अक्कल है? एक झांप मारेंगे न… किसका रोड है, ये भी नहीं पता। सांसद ने कहा कि पीडब्ल्यूडी का कौन है। आपको रोड ट्रांसफर नहीं हुआ है, तो कैसे काम कर रहे हैं। जबतक फार्मेलिटी पूरा नहीं हो जाता कैसे काम कर रहे हैं। आप लोग

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रामगढ़.

रामगढ़ के कुल्ही चौक के पास उस वक्त माहौल गरमा गया, जब सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एनएचएआई के अधिकारियों पर भड़क गए। पूछा-ये किसका रोड है, आपको पता भी है? बिना रोड ट्रांसफर हुए सड़क को कैसे ब्लॉक किया जा रहा है? एनएचएआई के अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया।

तब गुस्साए सांसद बोले- अक्कल है? एक झांप मारेंगे न… किसका रोड है, ये भी नहीं पता। सांसद ने कहा कि पीडब्ल्यूडी का कौन है। आपको रोड ट्रांसफर नहीं हुआ है, तो कैसे काम कर रहे हैं। जबतक फार्मेलिटी पूरा नहीं हो जाता कैसे काम कर रहे हैं। आप लोग गुंडा बन रहे है क्या? गुंडा गर्दी मत करो? आपलोग प्रशासन के लोग हैं। ऐसा मत करिए।

रोड ट्रांसफर नहीं हुआ तो कैसे हो रहा काम

एनएचआईए के अधिकारियों ने कहा कि इसमें गुंडागर्दी की क्या बात है। सांसद ने कहा कि आप जवाब क्यों नहीं दे रहे है। आप कैसे काम करने के लिए आ गए। रोड ट्रांसफर नहीं हुआ तो कैसे काम हो रहा। एप्रोच रोड जो पीडब्ल्यूडी का है, उसका पेमेंट भी ले लिए हो। लूटने नहीं देंगे। बिना पीडब्ल्यूडी के पूछे आप रोड कैसे काट दिए। बताया गया कि भारत माला परियोजना के तहत इसी सड़क से निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क की घेराबंदी को लेकर लोगों ने शिकायत की थी, जिसके बाद सांसद पहुंचे थे।

सांसद की सफाई: गड़बड़ियां दिखीं, इसलिए सख्त बोला

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बाद में कहा कि एनएचएआई के अधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं। बिना पीडब्ल्यूडी के अनुमति के काम हो रहा है। कई जगहों पर खामियां मिली हैं। एप्रोच रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। पहाड़ काट कर पत्थर का उपयोग कर लिया जा रहा है। जब अधिकारियों से गड़बड़ियों का जवाब मांगा गया, तो वे जवाब नहीं दे पाए। इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।

Leave a Comment

2