CM के विदेश में होने से दुमका में रिपब्लिक डे पर उपायुक्त करेंगे ध्वजारोहण

दुमका. झारखंड गठन के बाद से यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उपराजधानी दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, लेकिन इस साल यह परंपरा टूटने जा रही है. इसकी वजह है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विदेश दौरे पर होना. इस वजह से वे 26 जनवरी को दुमका नहीं पहुंच पाएंगे. इधर, संताल परगना प्रमंडल में आयुक्त का पद भी पिछले करीब तीन महीने से खाली है. ऐसे में इस वर्ष दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ तैयारियां पूरी गणतंत्र

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दुमका.

झारखंड गठन के बाद से यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उपराजधानी दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, लेकिन इस साल यह परंपरा टूटने जा रही है. इसकी वजह है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विदेश दौरे पर होना.
इस वजह से वे 26 जनवरी को दुमका नहीं पहुंच पाएंगे.

इधर, संताल परगना प्रमंडल में आयुक्त का पद भी पिछले करीब तीन महीने से खाली है. ऐसे में इस वर्ष दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ तैयारियां पूरी
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में भव्य परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया. रिहर्सल के दौरान डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर अनिकेत सचान और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने परेड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

परेड के 15 दस्ते होंगे परेड में शामिल
इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों से आए कुल 15 दस्ते हिस्सा लेंगे, जो परेड में शामिल भी होंगे. इनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP), आईआरबी, जिला पुलिस बल, स्काउट-गाइड और एनसीसी की टुकड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से विकास योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों को दिखाने वाली कुल 14 आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो समारोह का खास आकर्षण का केंद्र होगा.

सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह टाइट
डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर अनिकेत सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं और राज्य में निवेश से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, इसलिए इस बार उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समारोह से जुड़ी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस लाइन मैदान में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल पर तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें वीआईपी के लिए अलग गेट निर्धारित गया है. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग रूट भी फाइनल कर लिए गये हैं.

Leave a Comment

2