अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और 60 साल पुरानी महमूद की कल्ट फिल्म का कनेक्शन

लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ आज यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ सकती है. लेकिन इस नई फिल्म के शोर के बीच एक दिलचस्प सच यह भी है कि 'भूत बंगला' नाम बॉलीवुड के लिए नया नहीं है. करीब छह दशक पहले, जब हॉरर और कॉमेडी का मेल भारतीय सिनेमा में शुरुआती दौर में था, तब दिग्गज

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ आज यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ सकती है.

लेकिन इस नई फिल्म के शोर के बीच एक दिलचस्प सच यह भी है कि 'भूत बंगला' नाम बॉलीवुड के लिए नया नहीं है. करीब छह दशक पहले, जब हॉरर और कॉमेडी का मेल भारतीय सिनेमा में शुरुआती दौर में था, तब दिग्गज कॉमेडियन महमूद ने इसी नाम से एक कल्ट क्लासिक फिल्म बनाई थी, जिसने उस दौर के दर्शकों को खूब डराया और हंसाया था.

महमूद की 'भूत बंगला'
साल 1965 में आई फिल्म 'भूत बंगला' का सारा दारोमदार दिग्गज एक्टर महमूद के कंधों पर था. उन्होंने न सिर्फ इसमें लीड रोल निभाया, बल्कि इस फिल्म की कहानी भी लिखी और इसे प्रोड्यूस भी किया. उस दौर में यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी की वजह से काफी चर्चा में रही थी. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में महान म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन (पंचम दा) ने भी एक्टिंग की थी.

बहुत कम लोग जानते हैं कि यह आरडी बर्मन की बतौर एक्टर डेब्यू फिल्म थी. हालांकि उन्हें एक्टिंग का कोई खास शौक नहीं था, लेकिन महमूद के साथ गहरी दोस्ती होने के कारण वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मान गए थे.

एक्टिंग के साथ संगीत का जादू
1965 की इस फिल्म में आरडी बर्मन ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि फिल्म का यादगार संगीत भी उन्हीं के द्वारा तैयार किया गया था. इस फिल्म में तनुजा और नासिर हुसैन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. हालांकि उस जमाने के सटीक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े मिलना मुश्किल है, लेकिन फिल्म के गाने और सस्पेंस से भरी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. आज भी इस फिल्म को एक 'ब्लॉकबस्टर' का दर्जा दिया जाता है और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IMDb पर इसे 6.4 की रेटिंग मिली हुई है.

फ्री में उठा सकते हैं लुत्फ
अगर आप अक्षय कुमार की फिल्म देखने जाने से पहले यह देखना चाहते हैं कि 60 साल पहले की 'भूत बंगला' कैसी थी, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यह क्लासिक फिल्म यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है. 'Sadabahar HD Songs' नाम के चैनल पर इसे पूरी क्वालिटी के साथ देखा जा सकता है.

अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी से बड़ी उम्मीदें
अब 16 साल के लंबे अंतराल के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी वापस लौटी है. फिल्म 'भूत बंगला' में उनके साथ राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तबू और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज सितारों की फौज है. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म 'भूल भुलैया' जैसा जादू फिर से बिखेरेगी. अब देखना यह होगा कि क्या अक्षय कुमार की यह नई फिल्म 1965 वाली 'भूत बंगला' की तरह ही यादगार बन पाएगी या नहीं.

Leave a Comment

2