आजीविका ग्रीन मेला भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक, हर्वल पेय रहेंगे आकर्षण का केन्‍द्र

आजीविका ग्रीन मेला भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक पौधे, फल, सब्‍जी, अनाज, बीज एवं बागवानी सामग्री के लगेंगे स्टॉल जूस, फ्रॅूट सलाद, हर्वल पेय रहेंगे आकर्षण का केन्‍द्र भोपाल  शहर के भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आजीविका ग्रीन मेले का आयोजन मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। मेले में मिशन अंतर्गत महिला स्‍व-सहायता समूहों के रसायन रहित उत्‍पाद आकर्षण का केन्‍द्र रहेंगे। मुख्‍य रूप से समूहों की नर्सरी में तैयार किये गये पौधे, फल, सब्‍जी,रसायन रहित अनाज, बीज, खाद, कीटनाशक एवं बागवानी का सामान मेले में उपलब्‍ध रहेगा।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

आजीविका ग्रीन मेला भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक

पौधे, फल, सब्‍जी, अनाज, बीज एवं बागवानी सामग्री के लगेंगे स्टॉल
जूस, फ्रॅूट सलाद, हर्वल पेय रहेंगे आकर्षण का केन्‍द्र

भोपाल 
शहर के भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आजीविका ग्रीन मेले का आयोजन मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। मेले में मिशन अंतर्गत महिला स्‍व-सहायता समूहों के रसायन रहित उत्‍पाद आकर्षण का केन्‍द्र रहेंगे। मुख्‍य रूप से समूहों की नर्सरी में तैयार किये गये पौधे, फल, सब्‍जी,रसायन रहित अनाज, बीज, खाद, कीटनाशक एवं बागवानी का सामान मेले में उपलब्‍ध रहेगा। भोपाल, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, मंदसौर, विदिशा, ग्‍वालियर, राजगढ, सागर, श्‍योपुर, आगर-मालवा बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर एवं गुना जिलों से समूहों की दीदीयां सामग्री लेकर आ रही हैं, सामग्री बेचने के लिये भोपाल हाट में लगभग 40 स्‍टॉल लगाये जायेंगे।

मेले में शोभादार पौधों में गुलाब, सेवंती, डहेलिया, आस्‍था के पौधों में तुलसी, शमी, बेल, सब्‍जी के पौधों में टमाटर, मिर्च, गोभी, पत्‍ता गोभी, ग्राफ्टेड सब्‍जी में बैगन के पौधे उपलब्‍ध रहेंगे। उन्‍नत फलदार वृक्षों में ग्राफ्टेड आम, अमरूद (थाई पिंक थाई) नीबू (सीड लेस), संतरा, चीकू, अनार आदि विशेष रूप से उपलब्‍ध रहेंगे।

इसके अलावा जैविक खाद, केंचुआ खाद, नाडेप खाद, धनजीवामृत, द्रव्‍यजीवामृत और जैविक कीटनाशक में नीमास्‍त्र, बह्रमास्‍त्र, अग्नि अस्‍त्र, पांचपर्णी, दशपर्णी काढा उपलब्‍ध रहेगा। एकीकृत कीट नियंत्रण सामग्री में नीला, पीला स्टिकी ट्रैप, फेरोमोने ट्रैप, लाई ट्रैप उपलब्‍ध रहेंगे। इसी प्रकार मिट्टी एवं गोबर के गमले, सब्‍जी पौध तैयार करने के लिये सामग्री रूट ट्रे, कोको पिट, नर्सरी में उपयोग होने वाले छोटे यंत्र खुरपी, कटाई छटाई हेतु सिकेटियर, बडिंग चाकू भी उपलब्‍ध रहेंगे। मेले में आने वाले लोगों के लिये विभिन्‍न प्रकार के फ्रेश जूस, फ्रूट सलाद, हर्वल पेय आदि भी मिलेंगे। मेला प्रति दिन 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेगा।

 

Leave a Comment

2