Teachers Day 2026: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और प्रख्यात शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों से लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम पर CGPSC ने दिया बड़ा अपडेट
नितिन गडकरी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डॉ. राधाकृष्णन को याद किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. राधाकृष्णन को जयंती पर विनम्र अभिवादन किया। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
मनोहर लाल ने बताया शिक्षकों का महत्व
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों तथा बिजली मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और संस्कारों का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को मजबूत और सक्षम बनाकर एक सुदृढ़ समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन को नमन करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
सीएम योगी ने शिक्षा और संस्कार को बताया आधार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राधाकृष्णन को महान दार्शनिक और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख संवाहक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य को ज्ञान, संस्कार और चरित्र की रोशनी से प्रकाशित करने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने भी किया नमन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शिक्षक जीवन की मजबूत नींव तैयार करते हैं और विद्यार्थियों को सही दिशा, प्रेरणा तथा आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए उन सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया, जो विद्यार्थियों को सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि उन्हें सोचने और जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी देते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों के जरिए शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत करते हैं।
राजस्थान और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि गुरु से मिलने वाला ज्ञान और संस्कार व्यक्ति को जीवन की सही दिशा दिखाता है। उन्होंने शिक्षकों से जुड़े आदर्शों को अपनाकर सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गुरु जीवन को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं, इसलिए सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार हमेशा बना रहना चाहिए।
केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा की भूमिका बताई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा को सिर्फ ज्ञान हासिल करने का जरिया नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे। मौर्य ने उनके विद्वतापूर्ण जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और सभी शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Karnataka News: खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धीकरण विवाद, बीजेपी नेताओं के खिलाफ










