मनीष तिवारी की पोस्ट से पंजाब कांग्रेस में हलचल, चुनाव से पहले चर्चाओं का दौर तेज

चंडीगढ़. राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगने लगी है। दरअसल, सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया (X) पर एक शायरी ट्वीट की है, जिसमें उनका दर्द छलकता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पार्टी में अनदेखी को लेकर हबीब जालिब की शायरी ट्वीट की है, ''झुका के सर को हो जाता 'सर' मैं, तो लीडर भी अजीमुश्सान होता।'' जिससे शायद उनका मतलब है कि अगर मैं भी सिर झुका देता, समझौता कर लेता तो बड़ा नेता या फिर बड़ा पद

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगने लगी है। दरअसल, सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया (X) पर एक शायरी ट्वीट की है, जिसमें उनका दर्द छलकता हुआ दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पार्टी में अनदेखी को लेकर हबीब जालिब की शायरी ट्वीट की है, ''झुका के सर को हो जाता 'सर' मैं, तो लीडर भी अजीमुश्सान होता।'' जिससे शायद उनका मतलब है कि अगर मैं भी सिर झुका देता, समझौता कर लेता तो बड़ा नेता या फिर बड़ा पद पा सकता था। लेकिन हबीब जालिब की इस शायरी का संदेश स त्ता के सामने झुकने के बजाया स्वाभिमान और सिद्धांतों पर अडिग रहने का रहा है।  मनीष तिवारी के सोशल मीडिया पर शेयर की इस पोस्ट से कयास लगाए जा रहा है कि वह पार्टी से नाराज है और जल्द ही पार्टी को छोड़ सकते हैं। फिलहाल इस बारे में अभी तक मनीष तिवारी का कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि इससे पहले जब पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कमेटियों को ऐलान किया गया तो तब मनीष तिवारी को कोई पद नहीं मिला, जिससे वह नाराज नजर आए। उन्होंने तब सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, "जब आपकी योग्यता दूसरों की असुरक्षा बन जाती है, तो फैसले सांगठनिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों से प्रेरित होते हैं…" और अंत में लिखा था जो होगा सो होगा, भविष्य में जो होना है वही होगा।''

आपको ये भी बता दें कि, पंजाब कांग्रेस में पहले ही तनाव चल रहा है। राजा वड़िंग के प्रधान पद को लेकर विरोध हो रहा है। पूर्व सीएम और मौजूदा सांसद चरणजीत चन्नी को लेकर अलग गुट बना हुआ है। इस चन्नी की अगुवाई में बगवात हो रही और सांसद सुखजिंदर रंधावा भी नाराज नजर आ रहे हैं।

2