झारखंड के होनहारों ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में मारी बाजी

रांची. टेंडर हार्ट की पूर्व छात्रा हर्षिता ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 में 410वां रैंक हासिल कर पूरे विद्यालय को गौरवांवित किया है। 2017 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली हर्षिता ने नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई टेंडर हार्ट से की है। बचपन से मेधावी रहीं हर्षिता ने अपनी सफलता में अपने स्कूल के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताया है। हर्षिता ने टेंडर हार्ट की संस्थापिका गार्गी मंजू एवं विद्यालय परिवार द्वारा प्राप्त उचित मार्गदर्शन को श्रेष्ठ बताया। झारखंड टॉपर बनीं स्‍वाति यूपीएससी की परीक्षा में जमशेदपुर की बिटिया ने सफलता हासिल की है। मानगो थाना

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

टेंडर हार्ट की पूर्व छात्रा हर्षिता ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 में 410वां रैंक हासिल कर पूरे विद्यालय को गौरवांवित किया है। 2017 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली हर्षिता ने नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई टेंडर हार्ट से की है।

बचपन से मेधावी रहीं हर्षिता ने अपनी सफलता में अपने स्कूल के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताया है। हर्षिता ने टेंडर हार्ट की संस्थापिका गार्गी मंजू एवं विद्यालय परिवार द्वारा प्राप्त उचित मार्गदर्शन को श्रेष्ठ बताया।

झारखंड टॉपर बनीं स्‍वाति

यूपीएससी की परीक्षा में जमशेदपुर की बिटिया ने सफलता हासिल की है। मानगो थाना क्षेत्र के कालिका नगर निवासी पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा व आशा देवी की पुत्री स्वाति शर्मा को अखिल भारतीय स्तर पर 17 वां रैंक प्राप्त हुआ है। यह रैंक प्राप्त कर वह झारखंड टाॅपर बनी हैं। स्वाति शर्मा ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए नई सोच के साथ काम करेंगी। युवाओं में देश और राज्य में परिवर्तन लाने की क्षमता है।

चौथे प्रयास में प्रेरणा हुईं सफल

साउथ ऑफिस पाड़ा डोरंडा निवासी प्रेरणा सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 271वां स्थान प्राप्त किया है। प्रेरणा सिंह की मां ममता सिंह पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में उनकी बेटी ने सफलता प्राप्त की।

Leave a Comment

2