Sunny Deol: सनी देओल की फिल्मों का फिर दिखेगा क्रेज, ‘बंटवारा 1947’ से पहले होगा खास सेलिब्रेशन

सनी देओल की दमदार फिल्मों का जादू एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले उनकी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की री-रिलीज होने जा रही है। आखिर कौन सी हैं ये फिल्में और कब मिलेगा फैंस को यह खास मौका, जानिए पूरी जानकारी।

सनी देओल की फिल्मों का फिर दिखेगा क्रेज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 18, 2026

Sunny Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है। इसी बीच सनी देओल के फैंस के लिए एक खास खबर सामने आई है। उनकी तीन चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को फिल्म की रिलीज से पहले दोबारा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

सनी देओल और मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की यादगार जोड़ी की तीन बड़ी फिल्मों ‘दामिनी’, ‘घातक’ और ‘घायल’ को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। यह खास स्क्रीनिंग दर्शकों को पुराने दौर की फिल्मों का अनुभव दोबारा देने के लिए आयोजित की जा रही है।

Anupam Kher Post: अयोध्या से लौटते ही अनुपम खेर हुए भावुक, कहा- ‘मेरा एक हिस्सा वहीं रह गया!’

तीन हफ्तों तक चलेगा फिल्मों का खास रेट्रो स्पेशल

पीवीआर और आईनॉक्स की ओर से सनी देओल की इन तीनों फिल्मों की री-रिलीज का ऐलान किया गया है। इस खास आयोजन की शुरुआत 24 जुलाई को ‘दामिनी’ की स्क्रीनिंग से होगी। इसके बाद 31 जुलाई को ‘घातक’ को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। वहीं इस स्पेशल रेट्रो सीरीज का समापन 7 अगस्त को ‘घायल’ की री-रिलीज के साथ होगा। इन फिल्मों की स्क्रीनिंग को सनी देओल और राजकुमार संतोषी की नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए माहौल तैयार करने के रूप में भी देखा जा रहा है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के साथ अवॉर्ड्स में भी बनाया रिकॉर्ड

सनी देओल की ये तीनों फिल्में अपने समय की बड़ी हिट साबित हुई थीं। इन फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी अपने नाम किए। फिल्म ‘दामिनी’ के लिए राजकुमार संतोषी को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वहीं सनी देओल ने वकील गोविंद श्रीवास्तव के किरदार के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड हासिल किया था। वहीं ‘घायल’ राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी शुरुआती सफल फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सनी देओल को नेशनल फिल्म अवॉर्ड का स्पेशल जूरी अवॉर्ड और फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। फिल्म को बेहतरीन मनोरंजन देने वाली लोकप्रिय फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

बंटवारा 1947’ में फिर साथ नजर आएंगे सनी देओल 

‘बंटवारा 1947’ में फिर साथ नजर आएंगे सनी देओल 
‘बंटवारा 1947’ में फिर साथ नजर आएंगे सनी देओल

लंबे समय बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ वापसी कर रही है। यह फिल्म असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मैट डेमन ने बदला लाइफस्टाइल, नोलन की फिल्म के लिए घटाया वजन

स्टार कास्ट और म्यूजिक से सजी है फिल्म

‘बंटवारा 1947’ को शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए बेहतरीन टीम के साथ तैयार किया गया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान ने संभाली है। जावेद अख्तर ने इसके गीत लिखे हैं। अब सनी देओल के प्रशंसकों को एक बार फिर उनकी पुरानी फिल्मों का जादू बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा और इसके बाद नई फिल्म के जरिए उनकी दमदार वापसी का इंतजार रहेगा।