कपिल शर्मा शो विवाद पर बोले सुनील पाल, समय रैना के जोक्स से हुए नाराज

कॉमेडियन सुनील पाल जबसे नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में दिखे, तबसे उन्हें अब बहुत पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. शो में जो कुछ उनके साथ हुआ, उसके बाद वो कई सारे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं. सुनील पाल इस दौरान समय रैना के जोस्क और कपिल शर्मा शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को लेकर कई दावे कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले सुनील पाल ने कहा था कि उन्हें कपिल के शो पर सिर्फ स्टैंडअप करने के लिए बुलाया था. लेकिन असल में उनके साथ कुछ और ही हो गया. कॉमेडियन ने शो

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कॉमेडियन सुनील पाल जबसे नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में दिखे, तबसे उन्हें अब बहुत पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. शो में जो कुछ उनके साथ हुआ, उसके बाद वो कई सारे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं. सुनील पाल इस दौरान समय रैना के जोस्क और कपिल शर्मा शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को लेकर कई दावे कर रहे हैं.

कुछ वक्त पहले सुनील पाल ने कहा था कि उन्हें कपिल के शो पर सिर्फ स्टैंडअप करने के लिए बुलाया था. लेकिन असल में उनके साथ कुछ और ही हो गया. कॉमेडियन ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाए कि उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया. सुनील पाल ने ये तक कहा था कि उनके खिलाफ शो में साजिश हुई. अब दोबारा सुनील पाल ने अपने विवादित एपिसोड पर बात की.

समय के ब्रश जोक पर क्या बोले सुनील पाल?
शो के दौरान सुनील पाल को समय रैना ने खूब रोस्ट किया. इसमें उन्होंने उनसे टूथब्रश को लेकर जोक किया था कि सुनील पाल ब्रश नहीं करते. फिल्मीज्ञान ने जब कॉमेडियन से पूछा कि क्या उन्हें समय के इस जोक से अपमानित महसूस हुआ? तो इसपर सुनील पाल ने हामी भरते हुए अपने अंदाज में कहा- मुझे शो में करना क्या था, ये मुझे भी नहीं पता. मैं उससे पहले कई बार कपिल के शो पर गया. मैं उससे पहले जिस शो में गया, सब जगह स्टैंडअप ही किया.

'इसमें भी मुझे वही लगा, लेकिन वहां तो मेरी टांग खींची गई. खैर, चलो इसी बहाने सारी दुनिया ने मेरी टांग तो पकड़ी.' जब होस्ट ने आगे सुनील पाल से कहा कि समय ने शो पर उनके प्रति काफी रिस्पेक्ट भी दिखाई, तो कॉमेडियन ने कहा- तमाम लोग शो पर अच्छा कर रहे थे, सभी एंजॉय कर रहे थे. दूसरी बात, वो एक कॉमेडी शो है. वहां टांग खिंचाई हो सकती है, लेकिन जो मेरे साथ हुआ वो तो कुछ ज्यादा ही हुआ. फिर जो मेरे चाहने वाले हैं, उन्हें बुरा लगा.

सुनील पाल ने कहा कि उन्हें शो पर बुरा नहीं लगा, लेकिन वो कुछ वक्त के लिए अनकंफर्टेबल जरूर हुए. इसी बातचीत में सुनील पाल ने समय पर कई बार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनके शो पर जहां लोग आते हैं. वहीं समय के शो पर पुलिस आती है. इसलिए जब कपिल के शो पर समय रैना आए, तो उन्हें पुलिस की जगह बुलाया गया. कॉमेडियन का दावा है कि जब उन्होंने समय को आतंकवादी कहा था, तब कई लोग खुश हुए थे. अब सुनील पाल और क्या-क्या बातें करते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

Leave a Comment

2