Sunday Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बनाए नए रिकॉर्ड, अन्य फिल्में पड़ी सुस्त, जानें हाल

Sunday Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के बाद लगातार शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं ‘अस्सी’, ‘ओ रोमियो’ और अन्य फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जानिए रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की और कौन पीछे रह गया।

'द केरल स्टोरी 2' ने बनाए नए रिकॉर्ड

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Sunday Collection: संडे को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने अपना जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पटखनी दे दी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। क्रिकेट के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बावजूद भी बॉलीवुड की कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दर्शकों का ध्यान खींचा, जबकि ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों का हाल निराशाजनक रहा।

Pawan Singh Emotional Post: डेथ एनिवर्सरी पर पवन सिंह का दर्द छलका, पत्नी के लिए लिखा भावुक संदेश

द केरल स्टोरी 2: लगातार अच्छा प्रदर्शन

आपको बता दें कि, ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज़ हुए पूरे 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा केलक्शन देखा जा रहा है। फिल्म ने अपने पहले 9 दिनों में 28 करोड़ रुपए का बजट वसूल कर लिया था। सैकल्निक के अर्ली ट्रेंड आंकड़ो के अनुसार, दसवें दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 3.37 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को यह कमाई 3.75 करोड़ थी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 32.72 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है।

मृत्युंजय: तेलुगु एक्शन थ्रिलर की धीमी शुरुआत

श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन की लीड भूमिका वाली तेलुगु फिल्म ‘मृत्युंजय’ ने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। 6 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 81 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसकी कमाई 1 करोड़ थी और दूसरे दिन यह बढ़कर 1.35 करोड़ हुई। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन इसने कुल 3.16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया।

दुबई की सड़क पर खुशी मुखर्जी को शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए सुनाई आपबीती—डरी हुई हूं, कोई मदद नहीं कर रहा

चरक: कमजोर शुरुआत

चरक: कमजोर शुरुआत
चरक: कमजोर शुरुआत

हाल ही में सिनेमाघरों में आई फिल्म ‘चरक’ ने अपेक्षित कमाई नहीं की। इसकी ओपनिंग सिर्फ 10 लाख रुपये रही। दूसरे दिन फिल्म ने 15 लाख और कुल मिलाकर तीन दिनों में 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का विषय अंधविश्वास पर आधारित है, लेकिन दर्शकों ने इसे ज्यादा पसंद नहीं किया।

अस्सी: तीसरे संडे पर धीमी कमाई

अस्सी: तीसरे संडे पर धीमी कमाई
अस्सी: तीसरे संडे पर धीमी कमाई

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। तीसरे संडे को फिल्म ने मात्र 23 लाख रुपये कमाए। फिल्म की कुल 17 दिनों की कमाई 10.33 करोड़ रुपये रही, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 12.27 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है।

Falguni Pathak On T20 Performance: फाल्गुनी पाठक ने कहा- दो रातों से नहीं सोई, टी20 फाइनल में परफॉर्मिंग को तैयार

ओ रोमियो: चौथे संडे पर गिरावट

ओ रोमियो: चौथे संडे पर गिरावट
ओ रोमियो: चौथे संडे पर गिरावट

शाहिद कपूर और विशाल भाद्वाज की ‘ओ रोमियो’ दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। रिलीज़ के 24वें दिन यानी चौथे संडे को फिल्म ने 61 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 69.96 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 82.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

संडे बॉक्स ऑफिस का सार

संडे के दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि अन्य फिल्मों का प्रदर्शन कमजोर रहा। दर्शकों की रुचि और रिलीज़ डेट के बावजूद कई फिल्मों की कमाई अपेक्षाकृत कम रही।

ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शामिल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जाकिर खान ने किया रिएक्ट

2