धनबाद के कालेज में मोबाइल से परीक्षा का पेपर हल करते दिखीं छात्राएं

धनबाद. बीएसएस महिला कालेज की छात्राओं का मोबाइल देखकर परीक्षा में लिखते वीडियो वायरल हो गया है। किसी छात्रा ने ही मोबाइल से वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में छात्राएं मोबाइल देखकर लिखती दिख रही हैं। आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन-आइसा की ओर से कालेज परिसर में चला जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान कुछ छात्राओं ने उनसे इसकी शिकायत की। आइसा की जिला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों से बात की। प्राचार्य ने मोबाइल देख कर लिखने की बात को गलत बताया। आइसा से जुड़ी छात्राओं ने बताया कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

धनबाद.

बीएसएस महिला कालेज की छात्राओं का मोबाइल देखकर परीक्षा में लिखते वीडियो वायरल हो गया है। किसी छात्रा ने ही मोबाइल से वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में छात्राएं मोबाइल देखकर लिखती दिख रही हैं। आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन-आइसा की ओर से कालेज परिसर में चला जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान कुछ छात्राओं ने उनसे इसकी शिकायत की।

आइसा की जिला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों से बात की। प्राचार्य ने मोबाइल देख कर लिखने की बात को गलत बताया। आइसा से जुड़ी छात्राओं ने बताया कि कालेज के कुछ शिक्षकों की ओर से मामले को लेकर उन पर दबाव भी बनाया गया। साक्ष्य के रूप में उन्होंने इसका वीडियो बनाया। बाद में उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डा. पुष्पा कुमारी से मिलकर उनसे मामले की शिकायत की।

कहा कि जल्द ही परिस्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बीएसएस कालेज के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा कुमारी महतो, राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा, बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो, ला कालेज की अध्यक्ष पायल, उपाध्यक्ष अंजलि, बीएसएस महिला कालेज की प्रतिनिधि प्राची दुबे, पल्लवी, रोशन, शशि राज, रिशु पांडे, साहिल उपाध्याय, अमन, सुजल समेत अन्य शामिल थे।

कालेज ने 28 से 30 तक प्री-बोर्ड परीक्षा
मोबाइल देख कर परीक्षा में लिखने का वीडियो वायरल होने के बीच बीएसएस कालेज की ओर से 12वीं की फाइनल प्री-बोर्ड परीक्षा संबंधी नोटिस भी मंगलवार को जारी किया गया। कालेज से जारी नोटिस में 28 से 30 तक प्री-बोर्ड परीक्षा की सूचना जारी की गई है। पहली पाली में दिन में 11 से 12 तथा दूसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे तक प्री-बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

2