तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्पाइडरमैन की एंट्री, दयाबेन की वापसी के कयास

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 18 साल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इसमें सितारों का आना जाना चलता रहा. लेकिन शो पीक पर रहा. 18 साल पूरे होने के मौके पर गोकुलधाम सोसायटी को रेनोवेट किया गया. सोसायटी का लुक बदला गया. शो में इन दिनों 18 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है l   गोकुलधाम सोसायटी का खास मेहमान अब इतनी बड़ी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए कोई खास मेहमान भी आया है. आप भी जानकर हैरान होंगे क्योंकि ये मेहमान ना ही बॉलीवुड से है और ना ही

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 18 साल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इसमें सितारों का आना जाना चलता रहा. लेकिन शो पीक पर रहा. 18 साल पूरे होने के मौके पर गोकुलधाम सोसायटी को रेनोवेट किया गया. सोसायटी का लुक बदला गया. शो में इन दिनों 18 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है l  

गोकुलधाम सोसायटी का खास मेहमान
अब इतनी बड़ी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए कोई खास मेहमान भी आया है. आप भी जानकर हैरान होंगे क्योंकि ये मेहमान ना ही बॉलीवुड से है और ना ही टीवी इंडस्ट्री से. तारक मेहता के 18 साल के जश्न को मनाने सीधे हॉलीवुड से स्पाइडरमैन की एंट्री हुई है. स्पाइडरमैन को शो में टीज करते हुए प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- जमीन से जब वो आसमान में छलांग लगाता है, उसका करतब देख वक्त भी ठहर जाता है l  

स्पाइडरमैन ने आते ही गोकुलधाम सोसायटी के लोगों का दिल जीता. एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पाइडरमैन ने जेठालाल के पिता चंपकलाल के पैर छुए. हालांकि जब स्पाइडरमैन चंपकलाल के पैर छूने जाता है वो डर जाते हैं. तब जेठालाल ने समझाया कि वो पैर छूने आया है घबराने की कोई बात नहीं है. चंपकलाल ने स्पाइडरमैन को आशीर्वाद देते हुए कहा- खुश रहो, लंबी लंबी छलांग मारते रहो. जेठालाल ने उसे संस्कारी स्पाइडरमैन बताया

कब लौटेंगी दयाबेन?
तारक मेहता में स्पाइडरमैन की एंट्री फिल्म 'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' की रिलीज के दौरान हुई है. इससे उसकी एंट्री बेहद रेलेवेंट बन गई है. 18 साल होने पर तारक मेहता में लगता है कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. स्पाइडरमैन की एंट्री और गोकुलधाम सोसायटी का कायाकल्प, इस बदलाव का पहला चरण है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद शो में अब दयाबेन की एंट्री हो जाए l  

बीते कई सालों से उनका इंतजार हो रहा है. कहानी को रोचक और मजेदार बनाने के लिए दयाबेन की एंट्री परफेक्ट रहेगी. मेकर्स कई दफा कह चुके हैं कि वो दयाबेन को लेकर आएंगे. लेकिन अभी तक ये वादा पूरा नहीं हुआ है. देखते हैं शो के 19वें साल में क्या नया होता है l

2