Spider-Man BO Day 12: दूसरे सोमवार कलेक्शन ने चौंकाया, 450 करोड़ का आंकड़ा अब दूर नहीं

Spider-Man BO Day 12: दूसरे सोमवार कमाई में आई बड़ी गिरावट, लेकिन टॉम हॉलैंड की फिल्म भारत में 423 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब 450 करोड़ क्लब में एंट्री से महज कुछ करोड़ दूर है, जानिए 12वें दिन का कलेक्शन और अगला बड़ा रिकॉर्ड कब बनेगा

दूसरे सोमवार कलेक्शन ने चौंकाया

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 11, 2026

Spider-Man BO Day 12: टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। मार्वल की इस सुपरहीरो फिल्म को दर्शकों और खासकर मार्वल फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अब तक शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

हालांकि, दूसरे वीकेंड में जोरदार कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई है। रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया। इसके बावजूद फिल्म जल्द ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

Toxic Fees: Toxic में किसे मिली कितनी फीस? यश, कियारा और नयनतारा की

दूसरे सोमवार कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 334.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसके बाद दूसरे सप्ताह के वीकेंड में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने लगभग 31 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं दूसरे रविवार को कलेक्शन और बढ़ गया तथा फिल्म ने करीब 34.70 करोड़ रुपये की कमाई की।

लेकिन सोमवार आते ही वीकडेज का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने करीब 7.60 करोड़ रुपये कमाए।

12 दिनों में 423 करोड़ के पार पहुंची कमाई

दूसरे सोमवार के कलेक्शन के साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई करीब 423.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है। फिल्म की लगातार हो रही कमाई को देखते हुए इसके जल्द ही 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

450 करोड़ क्लब से कितनी दूर है Spider-Man?

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये के आंकड़े से करीब 27 करोड़ रुपये दूर है। यानी फिल्म को इस क्लब में शामिल होने के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ती है, तो अगले एक-दो दिनों में यह बड़ा आंकड़ा पार कर सकती है। ऐसा होने पर यह भारत में हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक बड़ी बॉक्स ऑफिस उपलब्धि साबित होगी।

AR Rahman के बेटे A.R. Ameen का एक्सीडेंट, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

वीकडेज में फिर बढ़ सकती है कमाई

सोमवार को कलेक्शन में आई गिरावट के बावजूद फिल्म के पास अभी पर्याप्त स्क्रीन और दर्शकों का मजबूत सपोर्ट मौजूद है। ऐसे में आने वाले दिनों में कमाई में दोबारा उछाल देखने को मिल सकता है। फिलहाल फिल्म की नजर 450 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हुई है और दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ यह माइलस्टोन कितनी जल्दी हासिल करती है।