Toxic Fees: Toxic में किसे मिली कितनी फीस? यश, कियारा और नयनतारा की कमाई का खुलासा

Toxic Fees: यश ने फिल्म के लिए वसूले सबसे ज्यादा करोड़, कियारा आडवाणी और नयनतारा समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस सामने आने के बाद बढ़ी फैंस की दिलचस्पी, जानिए किस कलाकार को कितनी रकम मिलने की रिपोर्ट सामने आई और किसकी फीस ने किया सबसे ज्यादा हैरान

Toxic में किसे मिली कितनी फीस?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 11, 2026

Toxic Fees: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट को मिलने वाली फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कलाकारों की फीस के आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

39 की उम्र में मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, शादी के सवाल पर कही बड़ी बात

यश को मिली सबसे बड़ी रकम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं। वह राया और उसके बेटे की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यश को ‘टॉक्सिक’ के लिए करीब 50 करोड़ रुपये फीस दी गई है। यश सिर्फ अभिनेता के तौर पर ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि फिल्म में वह को-राइटर और को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की कमाई और निर्माण से जुड़े पहलुओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।

कियारा आडवाणी की फीस कितनी?

फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूमिका के लिए कियारा को करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिली है। फिल्म में यश के साथ उनकी जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है।

नयनतारा को मिली इतनी फीस

साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी ‘टॉक्सिक’ में अहम भूमिका निभा रही हैं। वह फिल्म में गंगा का किरदार निभाती दिखाई देंगी। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा को इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच भुगतान किया गया है।

रुक्मिणी, हुमा और तारा की फीस

फिल्म में कई अन्य चर्चित अभिनेत्रियां भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगी। रुक्मिणी वसंत को मेलिसा की भूमिका के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है। वहीं, हुमा कुरैशी फिल्म में एलिज़ाबेथ का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस भूमिका के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये फीस मिली है। इसके अलावा तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें भी कथित तौर पर 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

क्या है ‘टॉक्सिक’ की कहानी?

‘टॉक्सिक’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी राया नाम के एक जटिल और उथल-पुथल भरे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में पारिवारिक रिश्तों, बदले और टकराव को प्रमुखता दी गई है। फिल्म में यश पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी के अलावा अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

लकी अली के इमोशनल वीडियो से मची हलचल, बोले- एक दिन मुझे जाना तो

कई बार बदली रिलीज डेट

‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पहले 19 मार्च 2026 तय की गई थी। इसके बाद फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाकर 4 जून किया गया। बाद में एक बार फिर तारीख बदली गई। अब मेकर्स ने फिल्म को 26 अगस्त 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि, कलाकारों की फीस से जुड़े आंकड़े फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और मेकर्स की ओर से इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।