पंजाब से होली पर बिहार जाने वालों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

फिरोजपुर. रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से फिरोजपुर छावनी–दानापुर तथा अमृतसर–कटिहार के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में काफी राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर छावनी–दानापुर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 26 फरवरी, दो मार्च एवं छह मार्च को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे चलकर 29 घंटे बाद शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04615 दानापुर–फिरोजपुर छावनी 27 फरवरी, तीन मार्च एवं सात मार्च

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फिरोजपुर.

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से फिरोजपुर छावनी–दानापुर तथा अमृतसर–कटिहार के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर छावनी–दानापुर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 26 फरवरी, दो मार्च एवं छह मार्च को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे चलकर 29 घंटे बाद शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04615 दानापुर–फिरोजपुर छावनी 27 फरवरी, तीन मार्च एवं सात मार्च को दानापुर से रात्रि 9:10 बजे रवाना होकर लगभग 26 घंटे बाद रात 11:55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर एवं आरा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04614 अमृतसर–कटिहार आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 25 फरवरी, एक मार्च एवं पांच मार्च को अमृतसर से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान कर लगभग 34 घंटे बाद कटिहार पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04613 कटिहार–अमृतसर 27 फरवरी, तीन मार्च एवं सात मार्च को सुबह चार बजे कटिहार से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर शहर, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave a Comment

2