Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन को मिला विपक्ष का साथ, जंतर-मंतर पहुंची सांसद डिंपल यादव

लद्दाख कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 19वें दिन के अनशन को समर्थन देने सपा सांसद डिंपल यादव जंतर-मंतर पहुंचीं। वांगचुक की गिरती सेहत के बीच विपक्ष ने सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने की अपील की।

Sonam Wangchuk Hunger Strike

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 16, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Sonam Wangchuk Hunger Strike: लद्दाख की समस्याओं और शिक्षा सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आंदोलन को आज एक बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव आज जंतर-मंतर पहुंची और उन्होंने वांगचुक से मुलाकात कर उनके प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। डिंपल यादव का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब वांगचुक के अनशन का आज 19वां दिन है और उनकी गिरती सेहत को लेकर देशभर में चिंता का माहौल है।

आंदोलन में विपक्षी एकजुटता और सरकार पर दबाव

बताते चले कि, सोनम वांगचुक के इस संघर्ष को अब व्यापक विपक्षी समर्थन मिलता दिख रहा है। डिंपल यादव की उपस्थिति ने इस आंदोलन को न केवल चर्चा में ला दिया है, बल्कि इसे एक राजनीतिक मंच भी प्रदान किया है। मुलाकात के दौरान सपा सांसद ने वांगचुक के साहस और दृढ़ता की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह अहंकार छोड़कर तत्काल वांगचुक की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करे और उनसे संवाद स्थापित करे।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

बढ़ती जा रही है समर्थकों और चिंता की लकीरें

आपको बता दे कि, पिछले 19 दिनों से जारी इस भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जंतर-मंतर पर समर्थकों का जमावड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिनमें छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। जैसे-जैसे अनशन के दिन बढ़ रहे हैं, सरकार की चुप्पी पर सवाल भी तेज होते जा रहे हैं। डिंपल यादव का वहां पहुँचना इस बात का संकेत है कि अब लद्दाख के मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

2