स्मृति ईरानी का राहुल गांधी को जवाब, बोलीं- कांग्रेस मुख्यालय में पूरा ‘वंदे मातरम’ गाया जाए

 नई दिल्ली बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से महिलाओं के आरक्षण और वंदे मातरम को लेकर अपील की है. स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में महिलाओं का समर्थन करने की बात कही थी. ऐसे में वह उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का समर्थन करने की अपील करती हैं।  स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून बनाया है, जिससे महिलाएं संसद की गरिमा बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकेंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 नई दिल्ली

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से महिलाओं के आरक्षण और वंदे मातरम को लेकर अपील की है. स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में महिलाओं का समर्थन करने की बात कही थी. ऐसे में वह उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का समर्थन करने की अपील करती हैं। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून बनाया है, जिससे महिलाएं संसद की गरिमा बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकेंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से इस महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने में सहयोग करने की अपील की है। 

उन्होंने राहुल गांधी से इस कानून के जल्द लागू होने और महिलाओं को संसद में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर मिलने का समर्थन करने की अपील की. स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें यह भी पता है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणियां की गई थीं. उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी के कार्यक्रम में धर्म का जिक्र किया गया है, तो वह उनसे एक और अपील करना चाहती हैं। 

वंदे मातरम को लेकर अपील

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ की जिन पंक्तियों को रोका गया था, उनमें देवी दुर्गा का भी जिक्र है. स्मृति ईरानी ने कहा कि देवी दुर्गा को शक्ति के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है. उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ का पूरा पाठ और गायन कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जो रुचि और रुख दिखाया है, वह भी सामने आएगा। 

2