Share Market Today: पिछले काफी समय से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी, ऐसे में इसी बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 8 हफ्ते की कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार ने तेज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज शेयरों में जोरदार खरीदारी नजर आई।
Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा! अभी देखें आपके शहर का
सेंसेक्स ने खुलते ही पकड़ी रफ्तार
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स ने पिछले कारोबारी सत्र के 71,909.70 के स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 625 अंक तक उछलकर 72,534 के आसपास पहुंच गया। बाजार में खरीदारी का रुख मजबूत रहने से कुछ ही समय में प्रमुख इंडेक्स में तेजी और बढ़ती दिखाई दी। इस तेजी से निवेशकों के बीच लंबे समय से बनी निराशा कुछ कम होती नजर आई। बाजार के प्रमुख शेयरों में खरीदारी बढ़ने का असर सेंसेक्स की चाल पर साफ दिखाई दिया।
निफ्टी में भी जोरदार तेजी

सेंसेक्स के साथ निफ्टी ने भी सोमवार को मजबूत शुरुआत की। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स पिछले कारोबारी सत्र के 22,421.95 के स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ करीब 22,532 पर खुला। इसके बाद खरीदारी का जोर बढ़ने से निफ्टी लगभग 22,595 के स्तर तक पहुंच गया। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाने का काम किया। खासतौर पर बड़े और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का असर बाजार की ओपनिंग पर देखने को मिला।
आठ हफ्तों की गिरावट के बाद मिली राहत
भारतीय शेयर बाजार पिछले करीब आठ सप्ताह से लगातार दबाव में था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसे कारणों से बाजार में कमजोरी बनी हुई थी। लगातार आठ सप्ताह तक बाजार में गिरावट का दौर लंबे समय बाद देखने को मिला था। पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन भी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 570.59 अंक टूटकर 71,909.70 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 198.50 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 22,421.95 के स्तर पर बंद हुआ।
इन दिग्गज शेयरों में दिखी तेज खरीदारी
सोमवार की तेजी के बीच कई बड़े शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा। लार्जकैप कंपनियों में Bajaj Finance करीब 4 प्रतिशत, TCS 2.25 प्रतिशत, ITC 1.70 प्रतिशत, Reliance 1.40 प्रतिशत और SBI करीब 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी चमके

मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल देखने को मिला। Nykaa करीब 5 प्रतिशत, Persistent 4.20 प्रतिशत, MPhasis 3.50 प्रतिशत और Coforge 2.80 प्रतिशत तक चढ़े। वहीं स्मॉलकैप कंपनियों में TD Power करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा Redington में लगभग 4.50 प्रतिशत और KFintech में करीब 3.90 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।
इस तरह सोमवार की शुरुआती तेजी ने लंबे समय से दबाव झेल रहे शेयर बाजार को राहत दी। हालांकि, बाजार की आगे की दिशा विदेशी निवेश, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक संकेतों पर भी निर्भर करेगी।
Gold Rate Today: सोने के दाम में फिर उछाल, चांदी भी महंगी; खरीदने से पहले चेक









