Gold Rate Today: सोने के दाम में फिर उछाल, चांदी भी महंगी; खरीदने से पहले चेक करें रेट

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। त्योहारों का सीजन करीब होने के बीच अगर आप ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के ताजा रेट जानना जरूरी है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर भी देखने को मिल सकता है।

सोने के दाम में फिर उछाल, चांदी भी महंगी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 3, 2026

Gold Rate Today: त्योहारों और शादी-ब्याह का सीजन करीब आते ही सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। अगर आप भी आने वाले दिनों में गोल्ड या सिल्वर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। 3 अक्टूबर को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Share Market News: शेयर बाजार में हाहाकार! 8 हफ्तों से लगातार गिरावट, 25

सोना 100 रुपये हुआ महंगा

स्थानीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के बाद सोना 1,50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में त्योहारों, शादी या किसी अन्य खास मौके के लिए सोना खरीदने वालों के लिए खरीदारी से पहले बाजार का ताजा भाव जानना जरूरी हो जाता है।

इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव

इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव
इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव

3 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, मिर्जापुर, झांसी और मथुरा में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,280 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पटना में इसका भाव 1,50,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी के दाम में भी हल्की तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,26,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव 2,26,200 रुपये प्रति किलोग्राम था। हालांकि बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन चांदी का बाजार भाव अभी भी 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर बना हुआ है।

अलग-अलग शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पटना में एक किलो चांदी का भाव 2,35,000 रुपये दर्ज किया गया। लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, मिर्जापुर, अयोध्या, झांसी और आगरा में भी चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। चेन्नई में चांदी का भाव इन शहरों के मुकाबले अधिक रहा और एक किलोग्राम के लिए 2,40,000 रुपये दर्ज किया गया।

ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोने और चांदी के बाजार भाव में रोजाना बदलाव हो सकता है। साथ ही स्थानीय सर्राफा बाजार का रेट और ज्वेलरी शॉप पर मिलने वाली अंतिम कीमत अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले दुकान पर मौजूदा रेट की पुष्टि जरूर करें। इसके अलावा सोने की ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और अन्य लागू शुल्क के बारे में भी स्पष्ट जानकारी लें। इससे आपको खरीदारी की कुल लागत का सही अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon की बड़ी सेल का ऐलान, 8