बीजापुरी नंबर-1 में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का शहडोल संभाग की कमिश्नर ने लिया जायजा

बीजापुरी नंबर-1 में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का शहडोल संभाग की कमिश्नर ने लिया जायजा  अनूपपुर  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बीजापुरी नंबर-1 में स्थित कारीगर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काष्ठ शिल्पियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर कलाकारों से उनके कार्यों और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक से कारीगर वर्कशॉप के विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दो

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बीजापुरी नंबर-1 में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का शहडोल संभाग की कमिश्नर ने लिया जायजा 

अनूपपुर
 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम बीजापुरी नंबर-1 में स्थित कारीगर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काष्ठ शिल्पियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर कलाकारों से उनके कार्यों और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक से कारीगर वर्कशॉप के विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दो बड़े टीन शेड के निर्माण, सामग्री प्रदर्शन हेतु शोकेस और अलमारी की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, विद्युत का थ्री-फेज कनेक्शन तथा परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अमर साय राम, ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री दशरथ झारिया तथा सहायक खंड प्रबंधक श्री संदीप शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

2