श्रद्धालुओं की भावनाओं का हवाला देकर SGPC ने उठाई करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग

अमृतस​र पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर करतारपुर साहिब का लांघा (श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर ) को खोलने के लिए पत्र लिखा।  अपने पत्र में धामी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब वह पवित्र स्थान है, जहां प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नाम जपने, किरत करने और वंड छकने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल से दुनियाभर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतस​र

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर करतारपुर साहिब का लांघा (श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर ) को खोलने के लिए पत्र लिखा। 

अपने पत्र में धामी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब वह पवित्र स्थान है, जहां प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नाम जपने, किरत करने और वंड छकने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल से दुनियाभर की सिख संगत की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और श्रद्धालु हमेशा यहां दर्शन करने की इच्छा रखते हैं।

550वें प्रकाश पर्व पर खुला था कॉरिडोर
धामी ने याद दिलाया कि नवंबर 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर खुलने से करोड़ों सिखों की वर्षों पुरानी अरदास पूरी हुई थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत-पाकिस्तान के बीच बने सुरक्षा हालातों के चलते कॉरिडोर बंद होने से दुनियाभर की सिख संगत में निराशा और पीड़ा है।

प्रधानमंत्री से जल्द बहाली की अपील
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि एसजीपीसी पहले भी कई प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग कर चुकी है। इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री को भी ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। धामी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए।

उन्होंने संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक कदम उठाकर श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश देने की मांग की है। धामी ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की इस भावनात्मक अपील पर सकारात्मक और संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी।

 

2