सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान जब भी कोई फिल्म लाते हैं, तो वह सिर्फ एक रिलीज नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए किसी त्योहार की तरह होती है. सलमान और 'ईद' का रिश्ता इतना गहरा है कि फैंस को हर साल इस मौके पर भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब एक्टर ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. इस बार सलमान ने सीधे साल 2027 की प्लानिंग कर ली है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर बताया है कि उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ईद 2027' के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान जब भी कोई फिल्म लाते हैं, तो वह सिर्फ एक रिलीज नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए किसी त्योहार की तरह होती है. सलमान और 'ईद' का रिश्ता इतना गहरा है कि फैंस को हर साल इस मौके पर भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब एक्टर ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.

इस बार सलमान ने सीधे साल 2027 की प्लानिंग कर ली है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर बताया है कि उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ईद 2027' के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

सलमान खान की इस नई फिल्म की सबसे खास बात इसकी टीम है. इस बार भाईजान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली और दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ हाथ मिलाया है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को वर्किंग टाइटल 'SVC63' दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी.

सलमान खान का अंदाज वायरल
सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट शेयर करने के साथ ही अपने फैंस के लिए एक मजेदार और सस्पेंस भरा मैसेज भी लिखा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'थोड़ी दूर की सोच चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई. चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा. धैर्य, थोड़ा सा सबर. मेरे जितना वह इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है… हाहा.'

अब सलमान का यह बेबाक अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है और लोग अभी से 2027 की ईद का इंतजार करने लगे हैं. वहीं ईद पर सलमान खान की फिल्मों का जो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 2027 की यह रिलीज भी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है.

दिल राजू कर रहे प्रोड्यूस
इस मेगा प्रोजेक्ट को दिल राजू, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने 60 से ज़्यादा फिल्में बनाई हैं. उन्हें 'महर्षि' और 'सथमानम भवति' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं. वामशी पैडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी ने पहले भी 5 फिल्मों में साथ काम किया है, और बॉक्स ऑफिस पर उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है.
 

Leave a Comment

2