Salim Vastik Arrested: सोशल मीडिया पर ‘सलीम वास्तिक’ के नाम से पहचान बनाने वाले एक एक्स-मुस्लिम एक्टिविस्ट की असली पहचान अब सामने आ गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलीम अहमद उर्फ सलीम खान को एक पुराने अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह मामला साल 1995 का है, जब दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक 13 साल के बच्चे की निर्मम हत्या की गई थी। आरोपी उस घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और करीब 26 सालों तक कानून से बचता रहा। इस दौरान उसने सरकारी दस्तावेजों में खुद को मृत घोषित करवा लिया और लोनी क्षेत्र में नई पहचान के साथ रहने लगा।









