UP News: विजयदशमी पर गुरु गोरखनाथ की पूजा, सीएम योगी ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा

विजयदशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। दो घंटे से अधिक चले अनुष्ठान में उन्होंने देव विग्रहों और संतों की समाधियों पर शीश नवाया। इसके बाद गोपूजन कर गोवंश को गुड़ खिलाया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

UP News: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। गोरक्षपीठाधीश्वर के पारंपरिक परिधान में सीएम योगी ने मंगलवार सुबह पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसी के साथ गोरक्षपीठ में विजयदशमी उत्सव की शुरुआत हो गई। मंदिर में पहला विशेष अनुष्ठान दो घंटे से ज्यादा समय तक चला।

CM योगी ने गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा की

CM योगी ने गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, साधु-संतों, संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यों और वेदपाठी छात्रों के साथ गुरु गोरखनाथ के मुख्य मंदिर पहुंचे। इस दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ शंख, डमरू, घंट और तुरही की आवाज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। गर्भगृह में पहुंचकर सीएम योगी ने नाथपंथ की परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन किया। उन्होंने अलग-अलग पूजन सामग्रियों के साथ शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के जवारे अर्पित किए। इसके बाद आरती उतारी और अपने हाथों से चंवर झलकर गुरु गोरखनाथ के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

अखंड ज्योति और देव विग्रहों की पूजा

गुरु गोरखनाथ की आराधना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थापित अखंड ज्योति, सभी देव विग्रहों, नाथपंथ के महान संतों की प्रतिमाओं और अखंड धूने का पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने यज्ञशाला और भीम सरोवर में भी विशेष पूजा-अर्चना की।सीएम योगी ने हाथ जोड़कर गुरु गोरखनाथ और मंदिर में स्थापित सभी देव विग्रहों की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने गोरक्षपीठ की सदियों पुरानी परंपराओं का पालन किया। विजयदशमी के इस विशेष आयोजन में धार्मिक रीति-रिवाजों और आध्यात्मिक आस्था की झलक देखने को मिली।

गुरु अवेद्यनाथ और महंत दिग्विजयनाथ की समाधि पर पहुंचे सीएम योगी

पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धा के साथ शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और योगिराज बाबा गंभीरनाथ सहित नाथपंथ के अन्य महान संतों की प्रतिमाओं के सामने भी नमन किया।

इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू और तुरही के साथ बैंड-बाजे की गूंज सुनाई देती रही। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

विजयादशमी पर सीएम योगी ने की गौ पूजा

विजयादशमी पर सीएम योगी ने की गौ पूजा

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के विशेष अनुष्ठान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में गोपूजन भी किया। उन्होंने गोमाता को गुड़ खिलाया और उन्हें दुलारकर गोसेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री का गोवंश के प्रति स्नेह देखने को मिला। इसके अलावा सीएम योगी ने मंदिर परिसर के भीम सरोवर में रहने वाली मछलियों को लाई भी खिलाई। विजयदशमी के मौके पर पूजा-पाठ, गोसेवा और धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए उन्होंने जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की।