RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,993 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकते हैं।
Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जानिए 15 अगस्त से जुड़े
3993 पदों पर होगी नियुक्ति
RRB JE Recruitment 2026 में जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पद शामिल हैं। जूनियर इंजीनियर के पद सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और अन्य संबंधित इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए हैं। कुल 3,993 रिक्तियों में 1,699 पद सामान्य वर्ग, 624 पद एससी, 363 पद एसटी, 913 पद ओबीसी और 394 पद ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा या संबंधित स्ट्रीम में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है। उम्मीदवार की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तारीख यानी 13 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अंतिम परीक्षा दे चुके हैं लेकिन उनका रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
18 से 33 वर्ष तक उम्र सीमा
RRB JE भर्ती के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को निर्धारित की जाएगी। इस तारीख को उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष, जबकि ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को तीन वर्ष तक की छूट मिलेगी। PwBD, पूर्व सैनिकों और रेलवे कर्मचारियों सहित अन्य पात्र श्रेणियों को भी लागू नियमों के अनुसार आयु में राहत दी जा सकती है।
आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
RRB JE 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 13 सितंबर 2026 तक का समय है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
दो चरणों में होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। CBT-1 और CBT-2 में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। फिलहाल दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
परीक्षा से पहले मिलेगी जरूरी जानकारी
परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप निर्धारित परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे की इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी ध्यान से जांच लेनी चाहिए।
Independence Day 2026: लाल किले पर गूंजा वंदे मातरम, पीएम मोदी ने










