अविलंब सुधारी जाये सड़के -चेंबर कलेक्टर से मिले चेंबर के पदाधिकारी

सतना सतना शहर की अधिकांश मुख्य सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय हालत में है नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अड़ियल रवैया की वजह से आम जनता एवं व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व्यापार ठप्प होता जा रहा है खराब सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ऑटो रिक्शा पलट जाते हैं लोगों के हाथ पैर टूट रहे हैं टूटी हुई सड़कों से धूल उड़ती है लोग सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं  विंध्य चेंबर के अध्यक्ष सतीश सुखेजा कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल मंत्री हरिओम गुप्ता ने सतना कलेक्टर से

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सतना

सतना शहर की अधिकांश मुख्य सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय हालत में है नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अड़ियल रवैया की वजह से आम जनता एवं व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व्यापार ठप्प होता जा रहा है खराब सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ऑटो रिक्शा पलट जाते हैं लोगों के हाथ पैर टूट रहे हैं टूटी हुई सड़कों से धूल उड़ती है लोग सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं 

विंध्य चेंबर के अध्यक्ष सतीश सुखेजा कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल मंत्री हरिओम गुप्ता ने सतना कलेक्टर से मिलकर शहर की सड़कों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया एक दिन पहले चेंबर के पदाधिकारी  सांसद गणेश सिंह से भी मिलकर शहर की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया था  पन्नीलाल चौक से सिटी कोतवाली तक संचालित सीवर लाइन निर्माण कार्य बहुत ही कछुआ चाल से चल रहा है जिससे आम जनता एवं व्यापारी परेशान हो रहे है गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से कार्य नहीं हो पा रहे है मार्च में ही भगवान झूलेलाल जी की जयंती है और 27 मार्च को भगवान श्री राम की शोभायात्रा इसी मार्ग से निकालनी है 

विंध्य व्यापार मेला के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई 8 एकड़ जमीन की भी चेंबर पदाधिकारियों ने मांग की जिस पर कलेक्टर सतीश कुमार एस जी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

2