रतलाम: हथियारों की दुकान में विस्फोट, तीन घायल—इंदौर रेफर

रतलाम, मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़े हादसे के तहत एक बंदूक की दुकान में धमाका होने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में कल शाम हुए इस हादसे से अफरातफरी हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट एक बंदूक की दुकान के अंदर हुआ, जिसमें दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर तरह से झुलस गए। तीनों को पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां तीनों

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रतलाम,

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़े हादसे के तहत एक बंदूक की दुकान में धमाका होने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में कल शाम हुए इस हादसे से अफरातफरी हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट एक बंदूक की दुकान के अंदर हुआ, जिसमें दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर तरह से झुलस गए। तीनों को पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां तीनों की हालत गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज बाद में इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लेब के अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लक्कड़पीठा रोड स्थित इस दुकान में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट हुआ। बंदूक की दुकान में बारूद होने से आग भभक उठी और तीन लोग गंभीर झुलस गए। हादसा इतना भयानक था कि झुलसे लोग रोड पर आ गए। गंभीर घायलों की पहचान दुकान मालिक यूसुफ अली, वेल्डिंग कारीगर शेख रफीउद्दीन, उसके साथी नाज़िर के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से खाली कारतूस और बारूद मिला है। पुलिस ने दुकान के अंदर से बड़ी मात्रा में रखी बंदूकें एवं सामग्री को जब्त कर लिया है। अधिकारी विस्फोट की विस्तृत जानकारी में जुटे हुए है।

 

Leave a Comment

2