रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती हैं. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये कमाल कर दिखाया है. फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करके ये साबित कर दिया है कि धुरंधर की आंधी जल्दी थमने वाली नहीं है. धुरंधर का जलवा कायम वीकेंड पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. फिल्म के 17वें दिन की कमाई

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती हैं. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये कमाल कर दिखाया है. फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करके ये साबित कर दिया है कि धुरंधर की आंधी जल्दी थमने वाली नहीं है.

धुरंधर का जलवा कायम
वीकेंड पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. फिल्म के 17वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को 25.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये कमाए थे. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की कमाई में 19% की ग्रोथ देखी गई है. इसी के साथ धुरंधर 2 का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,179.30 करोड़ हो चुका है.

विदेशों में भी आदित्य धर की फिल्म बड़ा धमाका कर रही है. 17वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की धुआंधार कमाई देखकर साफ हो गया है कि धुरंधर का तूफान अभी रुकने वाला नहीं है. फिल्म ने जो बार सेट किया है उसे तोड़ना अब दूसरी फिल्मों में बड़ी चुनौती साबित होगा.

IPL का नहीं पड़ा असर
आमतौर पर देखा जाता है कि IPL की वजह से शाम और रात के शोज में फिल्मों की ऑडियंस कम हो जाती है. इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता है. लेकिन 'धुरंधर 2' की हाइप इतनी तगड़ी है कि IPL के बावजूद भी इसकी कमाई अब तक सॉलिड बनी हुई है. अब आप खुद ही फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी समझ सकते हैं.

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. जसकीरत और हमजा के किरदार में उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस देकर बॉलीवुड के टॉप हीरोज की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है. रणवीर के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

अगर आपने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी, तो बिना देरी करे देख आएं, क्योंकि इस फिल्म को मिस करना बड़ी गलती होगी. फिर मत कहना कि हमने बताया नहीं.

Leave a Comment

2