Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान से विपक्ष की हुंकार, राहुल-ममता ने CEC के खिलाफ खोला मोर्चा

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख विपक्षी नेताओं ने मंच संभाला।

Ramlila Maidan Rally

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

नवम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी INDIA ब्लॉक के नेताओं ने कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हुंकार भरी। इस महारैली का मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का विरोध करना था। रैली में कांग्रेस, सपा, आरजेडी, टीएमसी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और वामपंथी दलों समेत विपक्षी गठबंधन के कई दिग्गज नेता मंच पर एक साथ नजर आए।

Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश में 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मुख्य चुनाव आयुक्त और वोट चोरी पर नेताओं का सीधा प्रहार

Ramlila Maidan Rally
रामलीला मैदान से विपक्ष की हुंकार

महारैली में बोलते हुए कई प्रमुख नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को ‘चोरी का चुनाव’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद देश के लगभग 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। राहुल ने कहा कि यह आम चोरी नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोही का मुकदमा चलना चाहिए और उन्हें जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसी भी कीमत पर देश के लोकतंत्र को मिट्टी में मिलने नहीं देगा। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने हमला बोलते हुए कहा कि देश में जनता सरकार नहीं चुन रही, बल्कि सत्ता में बैठे लोग खुद अपने वोटर चुन रहे हैं। केंद्र और कई राज्यों की सरकारें चोरी से बनी हैं।

भाजपा सरकार की नीतियों और चुनाव निष्पक्षता पर सवाल

Ramlila Maidan Rally
रामलीला मैदान से विपक्ष की हुंकार

विपक्षी नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं और देश में परिवर्तन कभी भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी में सबसे आगे है और यूपी की जनता स्वागत से बेहतर विदाई करना जानती है। पश्चिम बंगाल की नेता ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं की नौकरियां, महिलाओं का सम्मान और लोकतंत्र का अधिकार सब चुरा लिया है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुसलमानों की निष्ठा पर बार-बार सवाल उठाना गलत है और वे इसी वतन के लिए खून देते रहेंगे। वहीं, CPI(M) के एम. ए. बेबी ने कहा कि देश में तानाशाही नहीं चलेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबको एकजुट होना होगा। आईसा प्रमुख नेहा बोरा ने कहा कि जब नागरिकों से उनका वोट छीना जाता है, तो उन्हें अपने ही देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया जाता है।

रामलीला मैदान की इस महारैली से INDIA ब्लॉक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आगामी चुनावों से पहले वे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया, चुनाव आयोग की जवाबदेही और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर देशव्यापी आंदोलन चलाने की तैयारी में हैं।

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: ‘असम आ जाओ, बांग्लादेश भेज दूंगा’, राहुल गांधी को हिमंत

2