Ramayan Movie: नितेश तिवारी की जानी-मानी फिल्म रामायम इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। टीजर आते ही राम के रूप में रणवीर कपूर का लुक जमकर वायरल हुआ था, दर्शको ने खूब तारीफ भी की थी। इसी बीच अब इनके लुक को लेकर सवाल उठते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, अब मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी रणवीर कपूर को भगवान राम के रोल पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि वो रणवीर को राम के रूप में नहीं देख पाते हैं।
Bigg Boss 20: घर में पहले ही दिन घमासान, मैरी कॉम का तलाक और काजी से
शिव सागर ने रणवीर को लेकर कही बड़ी बात
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबित, शिव सागर ने कास्टिंग को लेकर कहा कि उन्हें बाकी कलाकारों का चयन बेहद पसंद आया है, लेकिन रणवीर को राम के रूप में देखना उनके लिए काफी मुश्किल है। उन्होंने रणवीर कूपर के एनिमल लुक की चर्चा करते हुए कहा कि उस फिल्म में एक्टर के उस किरदार के बाद उन्हें राम के रूप में स्वीकार करना बेहद मुश्किल है। उनका कहना है कि इस तरह के रोल के लिए किसी नए फ्रेश चेहरे को अवसर देना चाहिए था।
रणवीर को चुनने की वजह का किया जिक्र
बताते चलें कि, शिव सागर ने रणवीर को लेकर यह साफ कहा कि उन्हें एक्टर के तौर पर उनसे कोई शिकायत नहीं है। हालांकि, उनका मानना है कि फिल्म के निर्माताओं ने शायद रणबीर को इसलिए चुना हो क्योंकि उनकी लोकप्रियता फिल्म की मार्केटिंग में काफी मदद कर सकती है। उनके मुताबिक, बड़े स्टार की मौजूदगी से फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने और चर्चा बनाने में फायदा मिलता है। लेकिन धार्मिक और ऐतिहासिक किरदारों के लिए शिव सागर नए चेहरों को ज्यादा उपयुक्त मानते हैं।
यश और साई पल्लवी की तारीफ
रणबीर की कास्टिंग पर असहमति जताने के बावजूद शिव सागर ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की जमकर सराहना की। उन्होंने यश को रावण और साई पल्लवी को सीता के किरदार में पसंद किया। उनका कहना है कि इन कलाकारों में उन्हें ऐसा कोई पुराना स्क्रीन ‘बैगेज’ नजर नहीं आता, जो उनके लिए इन पौराणिक किरदारों की स्वीकार्यता को प्रभावित करे। शिव सागर ने बताया कि उनके परिवार की बनाई ‘रामायण’ में भी नए चेहरों को प्राथमिकता देने की कोशिश की जाती थी, ताकि दर्शक कलाकार को उसके पुराने किरदारों से जोड़कर न देखें।
अंतिम फैसला दर्शकों के हाथ में
हालांकि शिव सागर ने अपनी व्यक्तिगत राय स्पष्ट रूप से रखी, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अंत में सबसे महत्वपूर्ण फैसला दर्शकों का ही होगा। उनका कहना है कि अगर जनता रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में स्वीकार कर लेती है और उनका किरदार दर्शकों को पसंद आता है, तो उनकी निजी राय ज्यादा मायने नहीं रखेगी। यानी फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया ही तय करेगी कि रणबीर इस प्रतिष्ठित किरदार के साथ कितना जुड़ पाते हैं।
दो हिस्सों में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। इसका पहला भाग दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में आने वाला है, जबकि दूसरे भाग की रिलीज दिवाली 2027 के आसपास होने की उम्मीद है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि रामानंद सागर की ऐतिहासिक टीवी सीरीज में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं।
Hanuman Ansh Box Office: 31वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 8










