Raja Sen Health Update: बंगाली सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक राजा सेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के सरकारी SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 70 वर्षीय फिल्ममेकर की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिलहाल वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया है। राजा सेन लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रहे हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता का माहौल है।
Kitchen Cleaning Tips: चींटियों ने कर रखा है परेशान? चीनी के डिब्बे को
कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं
जानकारी के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट्से के अनुसार, राजा सेन की स्वास्थ्य समस्याएं कई साल पहले उनकी फिल्म ‘माया मृदंगा’ की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे के बाद बढ़नी शुरू हुई थीं। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान गिरने से उनकी पीठ में गंभीर चोट आई थी। उस समय चोट को बहुत गंभीर नहीं माना गया था, लेकिन बाद के वर्षों में इसका असर उनकी चलने-फिरने की क्षमता पर दिखाई देने लगा। धीरे-धीरे उनकी शारीरिक परेशानियां बढ़ती गईं और उन्हें लगातार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फरवरी में हुई थी बड़ी सर्जरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में राजा सेन के शरीर के निचले हिस्से में कमजोरी बढ़ने लगी थी। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने एक जटिल न्यूरोलॉजिकल समस्या की पहचान की। इसके बाद फरवरी में उनकी बड़ी सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उनकी हालत में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला था। हालांकि, हाल के दिनों में उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर करीबी नजर रख रहे हैं।
बंगाली सिनेमा में रहा है शानदार योगदान
राजा सेन ने बंगाली सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका जन्म 1955 में कोलकाता में हुआ था। शुरुआती दौर में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर के तौर पर काम किया। साल 1993 में उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘सुचित्रा मित्रा’ को बेस्ट आर्ट्स/कल्चरल फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।इसके बाद उन्होंने फीचर फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। साल 1997 में आई उनकी फिल्म ‘दामू’ को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इसी दौर में उनके टीवी सीरियल ‘सुबर्णलता’ ने भी उन्हें व्यापक पहचान दिलाई।
‘आत्मीय स्वजन’ से लेकर ‘लेबोरेटरी’ तक चर्चित काम
राजा सेन की फिल्मोग्राफी में कई चर्चित फिल्में शामिल हैं। उनकी फिल्म ‘आत्मीय स्वजन’ को 1999 में बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वेलफेयर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा ‘लेबोरेटरी’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए भी उन्हें जाना जाता है। उनकी कई फिल्मों को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी सराहना मिली है।
Health Tips: रोज सुबह 10 मिनट करें ये योग, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और बढ़ेगा
फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ी चिंता
राजा सेन की मौजूदा हालत को लेकर उनके परिवार, प्रशंसकों और बंगाली फिल्म जगत में चिंता बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सामने आने वाली आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।










