Raghav Chadha: Kejriwal को सबसे बड़ा झटका….राघव चड्ढा बने बागी, AAP के 7 सांसद भी हुए साथ!

राघव चड्ढा के AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की खबर ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है, 7 राज्यसभा सांसदों की बगावत के बाद केजरीवाल को अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्या यह राजनीतिक बदलाव 2026 का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होगा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 25, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, राघव चड्ढा ने पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के साथ मिलकर AAP छोड़ दी है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

इस घटनाक्रम के दौरान राघव चड्ढा ने खुद को “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। इस बड़े राजनीतिक बदलाव में संदीप पाठक, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल जैसे कई प्रमुख नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं।