Raebareli Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक हादसा, मंदिर से लौट रही 7 लड़कियां कार की चपेट में

रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने 7 युवतियों को कुचला, जिसमें 4 की मौत और 3 घायल हैं।

Ghaziabad Accident

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Raebareli Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जगतपुर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही सात युवतियों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में चार युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Bihar Politics: “मेरी हत्या की साजिश!” तेज प्रताप ने मुकेश रोशन पर लगाए गंभीर आरोप

हादसा कैसे हुआ?

Raebareli Road Accident
रायबरेली में दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुल्तानपुर जनोली और चूली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। रविवार को चूली गांव के नए मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। ग्राम पंचायत कोडर की सात युवतियां प्रसाद लेने के बाद शाम करीब 7 बजे पैदल अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान लालगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लड़कियां एक्सप्रेसवे से उछलकर सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरीं।

मृतकों की पहचान

हादसे में चार युवतियों की मौत हो गई। दो की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:

शालिनी (22 वर्ष), पुत्री जंग बहादुर

हिमांशी (23 वर्ष), पुत्री दल बहादुर

रश्मि (14 वर्ष), पुत्री रामरतन

आसमा (18 वर्ष)

इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

फरार ड्राइवर की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, एसपी रवि कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली है और आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा की गंभीर लापरवाही

इस हादसे ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह एक्सप्रेसवे अभी आम यातायात के लिए पूरी तरह खुला नहीं है और पैदल चलना या निजी वाहन चलाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद आसपास के ग्रामीण और वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर यहां तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ा रहे थे। अक्सर इस तरह की लापरवाही ऐसे हादसों का मुख्य कारण बनती है।

₹2200 करोड़ का मेगा फ्लाईओवर: भारत में बनने जा रहा सबसे लंबा एलिवेटेड रोड, जानें किसकी जिम्मेदारी

2