Punjab News: करोड़ों का बकाया नहीं चुकाने वाले 100 कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

जालंधर. नगर निगम की करोड़ों रुपये की बकाया राशि दबाकर बैठे जालंधर शहर के करीब 100 कॉलोनाइजरों के खिलाफ अब पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। इस सिलसिले में नगर निगम कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ बी.एन.एस. तथा पापरा एक्ट के प्रावधानों के तहत आपराधिक मामले दर्ज करने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कभी भी यह एफआईआर दर्ज हो सकती है। मेयर वनीत धीर ने बताया कि निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए और सार्वजनिक रूप से भी बकाया राशि

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर.

नगर निगम की करोड़ों रुपये की बकाया राशि दबाकर बैठे जालंधर शहर के करीब 100 कॉलोनाइजरों के खिलाफ अब पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। इस सिलसिले में नगर निगम कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ बी.एन.एस. तथा पापरा एक्ट के प्रावधानों के तहत आपराधिक मामले दर्ज करने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कभी भी यह एफआईआर दर्ज हो सकती है।

मेयर वनीत धीर ने बताया कि निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए और सार्वजनिक रूप से भी बकाया राशि जमा कराने की चेतावनी दी गई, लेकिन अधिकांश कॉलोनाइजरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद अब डिफॉल्टर कालोनाइजरों की सूची पुलिस कमिश्नर को भेज दी गई है ताकि नियमानुसार एफ.आई.आर. दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि निगम ने केवल पुलिस कार्रवाई तक ही मामला सीमित नहीं रखा है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर को भी पत्र भेजा है, जिसमें अनुरोध किया है कि जिन कॉलोनियों में संबंधित कॉलोनाइजरों के स्वामित्व वाले खाली प्लॉट मौजूद हैं, उनकी रजिस्ट्री तथा अन्य संपत्ति संबंधी लेन-देन पर तत्काल रोक लगाई जाए। निगम का मानना है कि इससे बकाया राशि की वसूली में मदद मिलेगी।

मेयर ने बताया कि वर्ष 2013 और 2018 में पंजाब सरकार ने अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए विशेष पालिसी लागू की थी। उस समय बड़ी संख्या में कॉलोनाइजरों ने अपनी कॉलोनियों को नियमित कराने के लिए आवेदन किए, लेकिन निर्धारित विकास शुल्क और अन्य देय राशि का केवल आंशिक भुगतान किया। इसके बाद से करोड़ों रुपये की राशि नगर निगम के पास बकाया चली आ रही है। उन्होंने कहा कि निगम लगातार इन बकायों की वसूली के प्रयास करता रहा है, लेकिन कई कॉलोनाइजर भुगतान से बचते रहे। अब निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी रेवेन्यू की वसूली के लिए नियमों के अनुसार हर संभव कानूनी कदम उठाया जाएगा।

इन कालोनियों को काटने वालों पर कसा शिकंजा –
लद्देवाली-हिमाचल जनहित सभा सोसायटी, चौहंका-शालीमार गार्डन कॉलोनी फेज-11, बस्ती बावा खेल-पन्नू इंडस्ट्रियल एस्टेट, मकसूदां-अमनदीप एवेन्यू एक्सटैंशन, चौहंका-अमन कॉलोनी, किंगरा, सत करतार नगर, नंगल शामां कैप्टन प्रीतम सिंह पार्टनर कॉलोनी, सुच्ची पिंड में कालोनी, पार्क इंडस्ट्रियल एस्टेट, लद्देवाली-कबीर एवेन्यू, बूट पिंड किंगरा, सिल्वर ओक मार्केट, कालिया कॉलोनी एक्सटैंशन, बड़िंग मास्टर महंगा सिंह एक्सटैंशन, बड़िंग कॉलोनी, बड़िंग कॉलोनी फेज-2, न्यू उदय नगर, दकोहा मॉडर्न एस्टेट, बसंत कुंज, ढिल्लवां-सैनिक विहार, ढिल्लवां-तारा एन्क्लेव, वरियाणा कॉलोनी, किंगरा मेहता एन्क्लेव, मिट्ठापुर न्यू कबीर एवेन्यू, चौहंका शिवपुरी विहार, लद्देवाली में कालोनियां, ग्रीन फील्ड वरियाणा, परागपुर, कोट सदीक, बूटा, चक जिंदा, सी.टी. रोड कॉलोनी, फोल्ड़ीवाल, दकोहा में कालेानी, सुच्ची पिंड-मोती बाग, ढढा किंग्स सिटी एक्सटेंशन, मिट्ठापुर, शेखे-धर्म सोसाइटी, गदईपुर, पटवारी कॉलोनी, चक हुसैना, लम्मा पिंड, एसएस चठ्ठा कॉम्प्लेक्स, दकोहा राम नगर, गुलमर्ग एवेन्यू एक्सटेंशन, न्यू दशमेश नगर एक्सटेंशन, चौहंका में कालोनी , कैप्टन कॉलोनी, ढिल्लों कॉलोनी, जीपीडी एन्क्लेव, चौगिटी पटेल नगर कॉलोनी, तरलोक एवेन्यू, गुरु नानक एवेन्यू, लक्ष्मी इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, कृष्णा एन्क्लेव, रोज एन्क्लेव, कबीर विहार एक्सटेंशन, तलविंदर कॉलोनी, नंगल एस्टेट, बसंत नगर, शालीमार एन्क्लेव, गद्दईपुर, कालिया कॉलोनी, संजय गांधी नगर, गुरु अंगद एवेन्यू, तूर एन्क्लेव, शिव नगर, न्यू कॉलोनी, स्टार सिटी, विकास पुरी, पंचशील एवेन्यू, न्यू डिफेंस कॉलोनी फेज-1, राम नगर, रेडिसन एन्क्लेव फेज-1।

2