Punjab News: लुधियाना में मानसून हेल्पलाइन लॉन्च, एक फोन कॉल पर मिलेगी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा

लुधियाना. बारिश के मौसम में लुधियाना वासियों को होने वाली परेशानियों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम ने मानसून हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। अब बारिश से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर कॉल कर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराने के लिए वाट्सएप चैटबॉट की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे लोग घर बैठे आसानी से अपनी समस्या निगम तक पहुंचा सकेंगे। नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार ने बताया

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लुधियाना.

बारिश के मौसम में लुधियाना वासियों को होने वाली परेशानियों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम ने मानसून हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। अब बारिश से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर कॉल कर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराने के लिए वाट्सएप चैटबॉट की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे लोग घर बैठे आसानी से अपनी समस्या निगम तक पहुंचा सकेंगे। नगर निगम आयुक्त ओजस्वी अलंकार ने बताया कि मानसून के दौरान शहर में जलभराव, खुले मैनहोल, पेड़ गिरने, स्ट्रीट लाइट बंद होने, पेयजल आपूर्ति बाधित होने या दूषित पानी आने जैसी समस्याएं अधिक सामने आती हैं। इन्हीं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है। नागरिक  90867-91867 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

चैटबॉट सुविधा भी उपलब्ध
उन्होंने बताया कि निगम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के दौरान लोगों को किसी भी समस्या का सामना लंबे समय तक न करना पड़े। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग को तुरंत सूचना भेजी जाएगी, ताकि मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जा सके। नगर निगम ने तकनीक का उपयोग बढ़ाते हुए वाट्सएप चैटबॉट सेवा भी शुरू की है। अब लोग कॉल करने के अलावा चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निगम की ओर से जारी क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया मोबाइल पर ही पूरी की जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार यह सेवा सरल, तेज और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।

संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर
नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जलनिकासी व्यवस्था, सीवरेज लाइन, पेयजल आपूर्ति और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी भी की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। नगर निगम ने शहरवासियों से भी अपील की है कि बारिश के दौरान यदि कहीं जलभराव, खुला मैनहोल, गिरे हुए पेड़, खराब स्ट्रीट लाइट या दूषित पेयजल जैसी समस्या दिखाई दे तो तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें। इससे संबंधित टीम को समय पर मौके पर भेजा जा सकेगा और समस्या का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। निगम को उम्मीद है कि नई हेल्पलाइन और चैटबॉट सेवा से मानसून के दौरान शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी होगी।

2