Punjab News: ‘नशे ने किसी का बेटा, किसी का पति छीना’, अमित शाह ने पंजाब सरकार को घेरा

अमित शाह ने पंजाब की AAP सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके शासन में राज्य अंधेरे में चला गया है।

Punjab News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Punjab News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब के लुधियाना से ‘नशा-मुक्त पंजाब’ का जोरदार आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मानसा, गुरदासपुर और संगरूर जिलों का दौरा करने का जिक्र करते हुए राज्य की भगवंत मान सरकार को कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार को लेकर आड़े हाथों लिया। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर जो जमीनी हकीकत जानी है, उसने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया है।

Amit Shah Punjab Visit: विक्रमजीत के घर पहुंचे अमित शाह, परिवार को न्या

‘इन तीनों मौतों और बर्बादी का क्या जवाब है?’

Punjab News
अमित शाह ने पंजाब सरकार को घेरा

गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने आज मानसा, गुरदासपुर और संगरूर का दौरा किया है। गुरदासपुर के विक्रमजीत सिंह, संगरूर के गुलजार सिंह और मानसा जिले के परविंदर सिंह झोटा, इन तीनों की नशे के खिलाफ मुखर आवाज उठाने की वजह से या तो हत्या कर दी गई या उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार ने पूरे पंजाब को अंधेरे के गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने सवाल किया कि किसी ने अपना जवान बेटा खोया है, किसी ने भाई तो किसी ने अपना सुहाग और पति खोया है, इन सबका पंजाब की इस सत्ताधारी सरकार के पास क्या जवाब है?

‘मुझे अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा, नशे का कारोबार खत्म करिए’

Punjab News
अमित शाह ने पंजाब सरकार को घेरा

अमित शाह ने अपने पिछले दौरों और उन पर लगे राजनीतिक आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह पहले पंजाब आए थे और बीजेपी की ‘नशा-मुक्त पंजाब’ रैली को संबोधित किया था, तब उन पर उल्टे आरोप मढ़े गए थे। उन्होंने कहा कि आज भी उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था, वह केवल पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने आए थे, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “मुझे अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा। अगर उससे आपको संतुष्टि मिलती है, तो शौक से लीजिए, लेकिन पंजाब से चिट्ठे और नशे के इस काले कारोबार को जड़ से समाप्त करिए।”

‘3 महीने के वादे वाले 5 साल में भी फेल’

पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह सरकार महज 3 महीने में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने का बड़ा वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब 5 साल बीत जाने के बाद भी राज्य में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि अब पुलिस के सिपाही भी इसके दायरे में पकड़े जा रहे हैं, जिनके पास से 10 से 12 किलो तक हेरोइन बरामद हो रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस अवैध धंधे का विरोध करते हैं, उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है या आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ता है।

‘मुख्यमंत्री भगवंत मान बाकी केस भी सीबीआई को सौंपें’

Punjab News
अमित शाह ने पंजाब सरकार को घेरा

अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर प्रहार करते हुए कहा कि वे अक्सर गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से ड्रग्स आने का आरोप लगाते हैं, जबकि वहां तो एजेंसियों ने हजारों करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि समुद्र के रास्ते आने वाली वो ड्रग्स आखिर पंजाब के गांवों और युवाओं तक छोटी-छोटी पुड़िया बनकर कैसे पहुंच रही है? क्या यह बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के संभव है? कतई नहीं!

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने आज ही एक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। गृह मंत्री ने पंजाब की जनता से वादा किया कि उस केस में जो भी आरोपी होगा, चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसे कानून के कटघरे में लाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सीएम भगवंत मान से यह अपील भी की कि यदि उनसे कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो बाकी के दोनों मामले भी सीबीआई को सौंप दें, क्योंकि पीड़ित परिवारों की भी यही मुख्य मांग है।

punjab News: रामराज्य को लेकर CM नायब सैनी का संदेश, सुरक्षा को बताया पहला कदम