
Punjab News: दिवाली के त्योहार से पहले ही उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब और पड़ोसी राज्यों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पंजाब के कई प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। राज्य में पराली जलाने की निरंतर आ रही घटनाएं प्रशासन और पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई हैं।
Punjab News: सुखबीर बादल को मिला सियासी साथी, पंजाब में शिअद की ताकत बढ़ी
पटियाला और लुधियाना में सबसे ज्यादा बिगड़े हालात

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के औद्योगिक और प्रमुख शहरों में हवा का स्तर लगातार गिर रहा है। राज्य में सबसे खराब हवा पटियाला की दर्ज की गई, जहां AQI 239 तक पहुंच गया। औद्योगिक शहर लुधियाना का AQI 214 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद चिंताजनक है। जालंधर का AQI 158, मंडी गोबिंदगढ़ का 153, अमृतसर का 123 और खन्ना का AQI 94 दर्ज किया गया है।
अधिकतर जिलों की वायु गुणवत्ता ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ जोन में बनी हुई है।
पराली जलाने की बढ़ती घटनाएं: CAQM ने अधिकारियों को थमाया नोटिस पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जिलों में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने अमृतसर के उपायुक्त (DC) व पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक (SSP) और तरनतारन के SSP को कारण बताओ नोटिस जारी कर 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस की प्रति पंजाब के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों द्वारा पूर्व में दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं थे। निर्देशों के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
यदि 5 दिनों के भीतर ठोस जवाब नहीं मिला, तो वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम के तहत जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
हरियाणा के शहरों में भी मंडराया स्मॉग का खतरा

पंजाब के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा के प्रमुख शहरों में भी वायु प्रदूषण का स्तर काफी खराब दर्ज किया गया है। हरियाणा में सबसे खराब स्थिति अंबाला की रही, जहां AQI 285 दर्ज किया गया।
एनसीआर और अन्य जिले: कुरुक्षेत्र (258), गुरुग्राम (246), मानेसर (211) और यमुनानगर (208) में भी हवा ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, चरखी दादरी (178), रोहतक (174) और फरीदाबाद (115) की हवा भी प्रदूषित पाई गई।
Punjab News: पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी सेंधमारी, AAP के तीन नेता पार्टी में शामिल











