पांच मंजिला मकान से करोड़ों की संपत्ति तक, जांच में सामने आईं DPO रूबी कुमारी की संपत्तियां

पूर्णिया किशनगंज में शिक्षा विभाग के डीपीओ रूबी कुमारी के कई ठिकानों पर छापेमारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार (3 नवंबर) को आय से अधिक संपत्ति के मामले में किशनगंज में शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ईओयू के अधिकारी के अनुसार डीपीओ रूबी कुमारी के खिलाफ आय से 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  आय से अधिक संपत्ति के आरोप में FIR बता दें कि मंगलवार सुबह

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पूर्णिया

किशनगंज में शिक्षा विभाग के डीपीओ रूबी कुमारी के कई ठिकानों पर छापेमारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार (3 नवंबर) को आय से अधिक संपत्ति के मामले में किशनगंज में शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ईओयू के अधिकारी के अनुसार डीपीओ रूबी कुमारी के खिलाफ आय से 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

आय से अधिक संपत्ति के आरोप में FIR
बता दें कि मंगलवार सुबह से ईओयू की जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 से 2025 के बीच सात सालों में कटिहार में 11 जगहों पर जमीन की खरीद की गई है. ईओयू की टीम किशनगंज में उनके आवास और कार्यालय के साथ-साथ कटिहार और पटना सहित कुल चार ठिकानों पर छापामारी की है. वहीं, EOU की टीमें संपत्ति, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं. फिलहाल छापेमारी की प्रक्रिया के बाद ही जब्त संपत्ति और दस्तावेजों का आधिकारिक ब्योरा सामने आएगा।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा संपत्ति का ब्योरा
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग की डीपीओ रूबी कुमारी ने पिछले कुछ दिनों के ही नौकरी में काफी संपत्ति अर्जित की है. कोढ़ा में वह पांच मंजिल का मकान बना रही है. इसके अतिरिक्त कई जगह करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है. फिलहाल रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच अभी जारी है. EOU की तलाशी और दस्तावेजों की पड़ताल पूरी होने के बाद संपत्ति का वास्तविक ब्योरा सामने आएगा. फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई पर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे की नजर है। 

2