चंडीगढ़ की सियासत में घमासान, मेयर और BJP के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला

चंडीगढ़. बिना चर्चा 227 करोड़ के एजेंडे पास होने, सीवर पाइप लाइन बिछाने में बगैर काम भुगतान समेत कई आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सत्ता पक्ष भाजपा, मेयर और अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोला है। चंडीगढ़ नगर निगम में घोटाले, करप्शन और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रविवार को सेक्टर-27/C की मार्केट में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिनके जरिय खरीद-फरोख्त से मेयर बनने के आरोप लगाए गए। वहीं, यह भी लिखा था कि चंदा चोर, घोटाले करने वाले और नगर निगम को लूटने वाले भाजपा के दफ्तर कमलम् में मिलेंगे।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

बिना चर्चा 227 करोड़ के एजेंडे पास होने, सीवर पाइप लाइन बिछाने में बगैर काम भुगतान समेत कई आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सत्ता पक्ष भाजपा, मेयर और अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोला है। चंडीगढ़ नगर निगम में घोटाले, करप्शन और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रविवार को सेक्टर-27/C की मार्केट में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिनके जरिय खरीद-फरोख्त से मेयर बनने के आरोप लगाए गए। वहीं, यह भी लिखा था कि चंदा चोर, घोटाले करने वाले और नगर निगम को लूटने वाले भाजपा के दफ्तर कमलम् में मिलेंगे। उन्हाेंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्ट्रीट वेंडर्स को शिफ्ट करने की कार्यवाही में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अतिक्रमण हटाने में भी मनमानी की जा रही है। रसूखदारों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति या दिखावा किया जा रहा है।

2